फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University Music questions in Mathematics paper exam cancelled

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: गणित के पेपर में संगीत के सवाल, विद्यार्थियों का हंगामा, परीक्षा रद्द; जानें नई तिथि

Wed, 08 Jan 2025 11:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 11:02 AM IST
सार

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक के विद्यार्थी मंगलवार को घंटों परेशान रहे। दरअसल, गणित के प्रश्नपत्र में सभी सवाल संगीत विषय के थे। प्रश्नपत्र देख विद्यार्थियों का सिर चकराया। विद्यार्थियों ने कॉलेजों में हंगामा किया, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर संशोधित प्रवेशपत्र जारी किया गया।

विज्ञापन
Rohilkhand University Music questions in Mathematics paper exam cancelled
गणित का प्रश्नपत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU)  की ओर से प्रश्नपत्र तैयार करने में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। मंगलवार को एमए-एमएससी गणित तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की पार्शियल डिफरेंशियल इक्वेशन विद एप्लीकेशंस (पेपर कोड- 41171) विषय की परीक्षा कराई गई। गणित के प्रश्नपत्र में सभी सवाल संगीत विषय के आने से स्थिति हास्यास्पद बन गई। विद्यार्थियों ने कॉलेजों में हंगामा किया। इसके बाद पेपर रद्द कर संशोधित प्रवेशपत्र जारी किए गए। अब 16 जनवरी को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्ष में सुबह 11:30 बजे पेपर वितरित किए गए। इसके पहले पेज पर गणित विषय लिखा था, जबकि अंदर के पन्नों पर संगीत विषय के सवाल थे। इसमें आलाप, तान, गत, जमाजमा, मिजराब, लहरा, जवारी, रागांग, आरोह, अवरोह के प्रश्न लिखे थे। यह देख विद्यार्थियों का सिर चकरा गया। कक्ष निरीक्षक को सूचना दी गई। इसके बाद प्रश्नपत्र वापस किए गए। 
विज्ञापन


UP School Closed: भीषण सर्दी के चलते यूपी के इस जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की इस गंभीर लापरवाही को लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेजों में हंगामा करते हुए विभागाध्यक्ष से शिकायत की। इसके बाद सूचना विवि को भेजी गई। विवि के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने तत्काल गलती मानते हुए सुबह 11:58 बजे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।

Trending Videos

लगातार सामने आ रही लापरवाही
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 17 दिसंबर को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की वनस्पति विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र (कोड- 40405) की परीक्षा कराई जानी थी। प्रश्नपत्र के पहले पेज पर प्लांट फिजियोलॉजी, मेटाबॉलिज्म व बायोकेमिस्ट्री विषय लिखा हुआ था। 

वहीं, अंदर पांचवें सेमेस्टर के स्थान पर पहले सेमेस्टर के प्लांट माइक्रोबायोलॉजी विषय के सवाल लिखे हुए थे। इस मामले में भी विश्वविद्यालय ने संशोधित परीक्षा तिथि जारी की थी, लेकिन किस स्तर से चूक हुई और उस पर क्या कार्रवाई की गई? इस पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली। इसके पीछे बड़ा खेल होने की आशंका जताई जा रही है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सेल प्रभारी के डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या का हल किया जाएगा। जिन परीक्षा केंद्रों पर पेपर संबंधी समस्या हुई है, उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। विशेषज्ञ समिति विचार करके इसका समाधान करेगी। परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed