फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Up School Closed News Dm new Order Due To Cold Wave All Schools Up To 12th Will Remain Closed Till 14 January

UP School Closed: भीषण सर्दी के चलते यूपी के इस जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश

Wed, 08 Jan 2025 07:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

School Closed News : लखीमपुर खीरी जनपद में मंगलवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल भी रहे, जिससे दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। शीतलहर और अत्यधिक गलन से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। सर्दी को देखते हुए डीएम ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी करने का आदेश किया है। 

विज्ञापन
Up School Closed News Dm new Order Due To Cold Wave All Schools Up To 12th Will Remain Closed Till 14 January
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

DM Order For School Holiday: लखीमपुर खीरी जिले में भीषण सर्दी और शीतलहर को देखते हुए सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान जहां-जहां प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं, उन विद्यालयों के खोलने के निर्देश हैं। अवकाश 14 जनवरी तक होगा। मंगलवार की दोपहर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्कूल प्रबंधकों को आदेश का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


14 जनवरी तक छुट्टी घोषित 
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिले निर्देश के बाद डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में अवकाश करने की घोषणा की है। जारी पत्र में डीआईओएस ने बताया कि ठंड को देखते हुए समस्त बोर्डों के नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। विभिन्न बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अगर प्रायोगिक परीक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर समय तय हुआ है तो वहां के स्कूल प्रबंधक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय से बुलाने की छूट है। 
विज्ञापन


बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग
जिले में मंगलवार को दिनभर सर्द हवा चली, जिससे लोग ठिठुरते रहे। निघासन में लोगों को सर्दी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। कस्बे में केवल दो अलाव जलाए गए हैं। उन पर भूसी तो है, लेकिन लकड़ियां गायब हैं। अलाव में आंच नहीं है लोग ठिठुर रहे हैं।

इलाके में सुबह से आसमान में बादल और कुहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलने से सर्दी और बढ़ गई। रेलवे या बस से जाने वाले यात्री सार्वजनिक स्थानों पर ठंड में कांपते रहे हैं। कस्बे के गुडडू, परशुराम, प्रदीप, जयप्रकाश और मनोज ने बताया कि ठंड से बचने के लिए हर वर्ष प्रशासन अलाव जलवाता है। इस बार केवल दो जगह टायर चौराहा और प्राइवेट बस स्टैंड पर अलाव जलाए गए हैं। रेलवे स्टेशन चौराहे तथा रोडवेज बस स्टैंड पर अलाव नहीं जले हैं।

निघासन के नायब तहसीलदार हरेराम ने बताया कि कस्बा तिकुनिया में दो जगह अलाव की मंजूरी है, जिसे जलाया जा रहा है लकड़ियां नहीं हैं, तो उसकी व्यवस्था कराई जाएगी। बाकी दो स्थानों के लिए दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed