फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rishikesh teen girl exploited accused priest in police custody in Bareilly

UP News: बरेली में ऋषिकेश की किशोरी से दुष्कर्म, धर्मस्थल में बंधक बनाकर रखा, आरोपी पुजारी हिरासत में

Wed, 14 May 2025 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 04:41 PM IST
सार

बरेली के एक धर्मस्थल के कथित पुजारी पर ऋषिकेश निवासी किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी और उसकी 13 वर्षीय रिश्तेदार एक महीने से लापता हैं। पीड़िता की मां ने बुधवार को बरेली पहुंचकर पूरे मामले की एसएसपी से शिकायत की। 

विज्ञापन
Rishikesh teen girl exploited accused priest in police custody in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश की 16 साल की लड़की को धर्मस्थल में बंधक बनाकर एक महीने तक दुष्कर्म किया गया। किशोरी के साथ आई उसकी 13 साल की रिश्तेदार को आरोपी ने गायब कर दिया। परिजन थाने चौकी के चक्कर लगाकर थक गए तो बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। पूरे मामले की शिकायत की। सीओ को जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। चूंकि ऋषिकेश में मामला पहले से दर्ज है तो वहीं की पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


ऋषिकेश निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा का चार साल पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए बरेली के एक धर्मस्थल के कथित पुजारी से परिचय हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बातचीत होने लगी। युवक उससे ऋषिकेश जाकर भी मिलने लगा। आरोप है कि पुजारी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वो अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 13 अप्रैल को पुजारी ने उसे बरेली बुलाया और फिर धर्मस्थल में उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: दिनभर पिलाई शराब... रात में किया कत्ल, बहन के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, हाथ पर लगे खून से खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने से लापता हैं दोनों 
उत्तराखंड के ऋषिकेश से आई महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य को पत्र देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी एक महीने पहले कथित पुजारी के बुलाने पर बरेली आई थी। वह अपने साथ अपनी 13 साल की रिश्तेदार को भी लेकर आई थी। तब से उन दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है। उन लोगों ने ऋषिकेश कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर रखी थी। अब उन्हें पता चला है कि एक महीने से दोनों लड़कियों को बरेली के धर्मस्थल में बंधक बनाया गया था। 

पीड़ित का आरोप- थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई  
भमोरा थाना क्षेत्र का मूल निवासी युवक जो इस धर्मस्थल का पुजारी बताया जाता है, उसने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और अब उनकी 13 साल की नातिन एक महीने से नहीं मिल रही है। यह धर्मस्थल कैंट थाने के लाल फाटक के पास है, इसलिए उन्होंने काफी समय से थाने और चौकी पर तहरीर दे रखी है। लेकिन पुलिस ने पुजारी से पूछताछ करना भी जरूरी नहीं समझा। 

वकील नरेंद्र राणा के साथ आई महिला ने पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर अपनी नातिन को तलाश करने की गुहार की। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीओ प्रथम को मामले की जांच सौंप गई है। आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। ऋषिकेश पुलिस को भी सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई ऋषिकेश पुलिस के स्तर से ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed