फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reply to the questions given by DM in the dialogue

संवाद में डीएम ने दिया सवालों का जवाब

Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Reply to the questions given by DM in the dialogue
Reply to the questions given by DM in the dialogue - फोटो : बरेली, अमर उजाला
संजय कम्युनिटी हॉल में सीएफए की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों के सवालों का डीएम सुरेंद्र सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया। डीएम ने कहा कि कोई भी लक्ष्य पाने को मन के भीतर का डर खत्म करना जरूरी होता है। कोई भी तन्मयता के साथ दृढ़ निश्चय के द्वारा लोक सेवा आयोग में शामिल हो सकता है। इसके लिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रत्यनशील रहें। 
विज्ञापन

इस मौके पर सीएफए के डायरेक्टर अमित सिंह ने सीएफए के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीएफए के इंडो अमेरिका, बरेली ब्रांच के हेड सोहन चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा को समझाया। इस मौके पर छोटी सी बच्ची श्री चौधरी ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य केके कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग में वही लोग जाते हैं, जो अपने मन में इसके प्रति अपना अलग दृष्टिकोण रखते हैं। बरेली कॉलेज की प्रवक्ता वंदना शर्मा ने कहा कि युवा देश को बदलने की क्षमता रखते हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रसेन सागर ने कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, तीनों आईएएस हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को बेटों से बढ़कर बताया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने डीएम से सवाल किया कि वह अगर आईएएस न बनते तो क्या बनते? इस पर डीएम ने कहा कि उनका शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना था, जिसे लक्ष्य बनाकर मेहनत की और सपना साकार हो गया। कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बरेली कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ.अजय शर्मा ने सभी का धन्यवाद अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed