{"_id":"6a90072389fd76f67305c3ae","slug":"chaos-erupted-at-the-mayor-umesh-gautam-raksha-bandhan-event-many-women-and-children-fainting-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था
Thu, 27 Aug 2026 03:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:15 PM IST
सार
बरेली में बृहस्पतिवार को महापौर और पार्थ गौतम फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी भीड़ के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली क्लब में बृहस्पतिवार को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह कार्यक्रम महापौर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। भीड़ के कारण सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना था कि कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसें थीं, लेकिन घर वापसी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। 40 वर्षीय रेखा भी साड़ी लेने पहुंची थीं और गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के दो अटेंडेंट की मौत, भिटौरा फाटक पर हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. शैलेश रंजन ने बताया कि एंबुलेंस में बेहोश हुई महिला को रास्ते में होश आ गया था। उनके साथ तीन और महिलाएं व एक पार्टी के नेता थे। धक्कामुक्की के दौरान गुम चोट से महिला को दर्द था। महिला को सफोकेशन से चक्कर आ गया था। दवा लेकर सभी अस्पताल से चली गईं।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंची पुलिस फोर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने स्थिति संभाली
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर जाकर हालात को नियंत्रित कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने बताया कि बरेली क्लब में कार्यक्रम होने की सूचना हमें नहीं थी। अगर स्मार्ट सिटी या राइफल क्लब का कार्यक्रम था तो इसकी अनुमति नगर निगम देता है।
महापौर उमेश गौतम में बताया कि कार्यक्रम सुचारू रूप से हुआ है। कोई अव्यवस्था नहीं हुई है। अफवाह गलत है।