आलिया-रणवीर सिंह पहुंचे बरेली: झुमका चौराहे पर दिखा खास अंदाज, एक झलक के लिए फैंस हुए बेताब
Ranveer Singh and Alia Bhatt in Bareilly: बरेली पहुंचे फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने झुमका चौराहे पर अपनी नई फिल्म का प्रमोशन किया। विशाल झुमके के नीचे खड़े होकर दोनों कलाकारों ने अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शहर-शहर जाकर अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शनिवार को झुमका नगरी बरेली पहुंचे। दोनों कलाकारों ने शहर के झुमका चौराहे पर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। रणवीर और आलिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे। भीड़ को देखते हुए झुमका चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
ये भी पढ़ें- अश्लील फिल्में बढ़ा रहीं मनोविकार: गंदी लत से पति-पत्नी के रिश्तों में पड़ रही दरार; चौंकाने वाले हैं ये मामले
झुमका चौराहे पर जुटे फैंस
रणबीर और आलिया के आने की जानकारी मिलने पर उनके फैंस पहले ही यहां जुट गए थे। कड़ी धूप में फैंस रणवीर और आलिया की एक झलक पाने को बेताब दिखे। शाम करीब पांच बजे दोनों फिल्मी कलाकार झुमका चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने विशाल झुमके के नीचे खड़े होकर हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।