Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police diwali celebration 65000 diyas at police line

बरेली: पुलिस लाइन में मनाया गया दीपोत्सव, 65 हजार दीपों से रोशन हुआ परिसर

Sun, 08 Nov 2026 09:08 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Nov 2026 09:08 AM IST
सार

बरेली में दीपोत्सव का उल्लास है। छोटी दिवाली पर रिजर्व पुलिस लाइन में 65 हजार दीपक जलाकर परिसर को जगमग किया गया। इस दौरान सभी पुलिस अफसर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
bareilly police diwali celebration 65000 diyas at police line
अफसरों ने मनाई दिवाली - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में छोटी दीपावली के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। परिसर को 65,000 दीपकों से सजाया गया। आयोजन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के बच्चों को उपहार भी वितरित किए। 

विज्ञापन


इस दौरान मंडलायुक्त शंभु कुमार, डीएम अविनाश सिंह, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

वृद्धाश्रम में मनाई गई दीपावली
मानव सेवा क्लब की ओर से दीपावली उत्सव का आयोजन काशी वृद्धाश्रम में किया गया। वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाते हुए वृद्धजनों को जरूरी वस्तुएं देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर किसी ने कविता तो किसी ने गीत सुनाया। मिष्ठान, फल, मोमबत्ती, मिट्टी के दीये का भी वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्योहार वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाते हैं। यहां राजेश कुमार सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सुनील शर्मा, गंगा राम पाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

गोबर के पांच हजार दीपों से जगमगाई कान्हा उपवन गोशाला
कान्हा उपवन गोशाला में दीपावली की पूर्व संध्या पर गोबर से बने दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। गोवंश के गोबर से तैयार किए गए पांच हजार दीपकों की रोशनी से गोशाला परिसर जगमगा उठा। इन दीपकों को तैयार करने का काम गोधन ऑर्गेनिक्स कंपनी ने किया। कंपनी ने मशीनों की मदद से कुल 12 हजार गोबर के दीपक तैयार किए थे। इनमें से पांच हजार दीपकों को दीपावली की पूर्व संध्या पर सजाकर जलाया गया। 

परिसर में दीपकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद सभी दीपकों को सरसों के तेल से रोशन किया गया। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि गोबर से बने दीपकों के जरिए पर्यावरण संरक्षण और गोवंश के अपशिष्ट के सदुपयोग का संदेश भी दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed