फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   obscene films increasing rift in husband-wife relationship

अश्लील फिल्में बढ़ा रहीं मनोविकार: गंदी लत से पति-पत्नी के रिश्तों में पड़ रही दरार; चौंकाने वाले हैं ये मामले

Sat, 22 Jul 2023 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

बरेली की मनोचिकित्सक डॉ. हेमा खन्ना बताती हैं कि हर हाथ में फोन और इंटरनेट की पहुंच होने की वजह से दंपतियों में अश्लील फिल्में देखने की लत बढ़ी है। वे उसी तरह से रिश्ता बनाने का दबाव एक-दूसरे पर बना रहे हैं। 

विज्ञापन
obscene films increasing rift in husband-wife relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुस्सा, चिड़चिड़ापन, काल्पनिक दुनिया में जीना, झगड़ना जैसे मनोविकार मनोचिकित्सकों के लिए अब आम तरह के केस हो गए हैं। अब नए तरह के जो मामले मनोचिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं, उनसे वे हैरान हैं। इस मनोविकार से पति-पत्नी के रिश्ते भी टूट रहे हैं। बरेली की मनोचिकित्सक डॉ. हेमा खन्ना बताती हैं कि हर हाथ में फोन और इंटरनेट की पहुंच होने की वजह से दंपतियों में अश्लील फिल्में देखने की लत बढ़ी है। वे उसी तरह से रिश्ता बनाने का दबाव एक-दूसरे पर बना रहे हैं। 

विज्ञापन


कोई एक साथी मना करता है तो दूसरा कुछ दिन तक जिद और फिर बाद में झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। धीरे धीरे यह मनोरोग का रूप ले रहा है। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भेद खत्म हो गया है। यह मनोविकार तलाक और पारिवारिक कलह की मुख्य वजह बन रहा है। शहर के अलग अलग मनोचिकित्सकों के पास इस तरह के केस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कांवड़ियों की तुलना आतंकियों से कर फंसीं CO दीपशिखा, भड़के हिंदू संगठन, 400 कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति ने पांच फिल्मों की क्लिप दी

सिविल लाइंस क्षेत्र के युवक-युवती की शादी को छह माह ही हुए हैं। शादी के एक माह बाद ही दोनों में बातचीत बंद हुई। बाद में झगड़े शुरू हो गए। परिजन ने कारण जानना चाहा तो दोनों तरह-तरह की बातें बताते रहे। मूल वजह साझा करने में हिचक थी। परिजन दोनों को काउसंलर के पास ले गए। वहां मनोवैज्ञानिक तरीके से बात करने में समस्या सामने आई। 


नवविवाहिता ने बताया कि उसने पति के साथ शुरू में वेबसीरीज और पोर्न फिल्में देखीं। शुरुआत में यह मनोरंजन तक सीमित था। कुछ दिन बाद पति जिद करने लगे कि दोनों इसी तरह से रिश्ता बनाएंगे। पांच अलग-अलग फिल्मों की क्लिप दीं। वैसा ही करने के लिए कहा। पत्नी ने मना किया तो दोनों में झगड़े बढ़ने लगे। बात तलाक तक आ पहुंची है।

शादी के एक महीने बाद ही होने लगा झगड़ा

शादी के एक दिन बाद ही पति ने पत्नी को पोर्न फिल्म दिखाकर उसी तरह रिश्ता बनाने के लिए कहा। पत्नी असहज हुई मगर मान मनौव्वल के बाद वैसा ही किया। ऐसा करीब एक सप्ताह तक चलता रहा। उसके बाद पत्नी ने विरोध किया। दोनों के बीच पहले बातचीत बंद हुई। फिर झगड़ा होने लगा। 

परिजन ने कारण पूछा तो दोनों ने एक दूसरे की अलग-अलग वजहें बताईं। मूल वजह पर बात नहीं की। बात जब काउसंलर तक पहुंची तो यह बात सामने आई। दोनों को समझा बुझाकर रिश्ता बनाकर रखने की सलाह दी गई। यह मामला आंवला क्षेत्र का है।

बातचीत और आपसी समझ से बच सकता है रिश्ता

मनोचिकित्सक डॉ. हेमा खन्ना बताती हैं कि वेबसीरीज और इंटरनेट का खुलापन आम होने की वजह से लोगों में अश्लील फिल्में देखने की आदत बढ़ी है। ऐसे लोग अपने पार्टनर से वैसी ही चाहत या इच्छाएं रखते हैं। यह कुंठित यौन उत्तेजना है, जिसकी वह पूर्ति करना चाहते हैं। दंपती को समझना चाहिए कि फिल्म बनाने वाले प्रोफेशनल होते हैं। 

असल जिंदगी में इस तरह की जिद करना ठीक नहीं है। ऐसे लोग मॉडल दिखाकर अपनी इच्छा पूरी करना चाहते हैं। इन इच्छाओं की वजह से व्यक्तित्व भी खराब होता है। ऐसे लोग संवादहीनता के शिकार हो जाते हैं। मसला आपसी बातचीत और बेहतर समझ से हल हो सकता है मगर अपरिपक्वता की वजह से दंपती इसे झगड़े की वजह बना लेते हैं।

सोशल मीडिया से पनप रहीं नई आदतें

लोग जिंदगी का अहम समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। हर तरह के मनोविकार की कहानी भी यहीं से शुरू होती है। युवा कल्पना की अपनी अलग दुनिया बना रहे हैं। खुद को आभासी दुनिया का हीरो समझकर असल दुनिया से दूर हो रहे हैं। परिजनों से झगड़ रहे हैं। किशोरों में चिड़चिड़ेपन के कई मामलों में पहले से ही काउंसलिंग चल रही है। 14-15 साल की किशोरियां चाह रही हैं कि उनका एक पुरुष मित्र हो। कम उम्र में जो किशोरियां घर छोड़ रही हैं, उनकी काउंसलिंग में यही वजहें सामने आ रही हैं।

अपने मस्तिष्क का इस तरह रखें ख्याल

- कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें।
- अल्कोहल, सिगरेट, तंबाकू, जंक फूड से परहेज करें।
- सोने से दो घंटे पहले स्क्रीन टाइम से बचें।
- सोने से पहले निकोटीन और कैफीन जैसे उत्तेजक पदार्थों के सेवन से बचें।
- तनाव से दूरी बनाएं, योगासन करें।
- पौष्टिक आहार को जीवन का हिस्सा बनाए। अखरोट, बादाम, अलसी को डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed