Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   diwali shubh muhurat swati nakshatra Diwali Celebration

बरेली में दिवाली की धूम: आज जलाएं खुशियों के दीप, शुभ योग में करें लक्ष्मी पूजन; जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Sun, 08 Nov 2026 08:38 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

बरेली में दिवाली की धूम है। आज रोशनी का पर्व स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। घर-घर खुशियों के दीप जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
diwali shubh muhurat swati nakshatra Diwali Celebration
हरि मंदिर में मनाया दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या पर उत्साह और उमंग के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि रविवार को दोपहर 11:27 बजे से शुरू होकर सोमवार को मध्याह्न 12:31 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार दीपावली का त्योहार रात्रि व्यापिनी अमावस्या तिथि में मनाया जाना श्रेष्ठ माना जाता है, इसके चलते दीपावली आज मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


इस बार का दीपोत्सव बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि कई दुर्लभ और शुभ संयोगों का अद्भुत संगम बना है। बरेली के पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार इस दिवाली पर तुला राशि में सूर्य, चंद्रमा चंद्रम और बुध की युति से त्रिग्रही और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही पूजन के लिए स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


इन सभी पावन संयोगों के मिलने से भक्तों को पूजा-पाठ का कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा और भगवान गणेश तथा महालक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद बरसेगा। बुधादित्य और त्रिग्रही योग मान-सम्मान और व्यापारिक लाभ देने वाले साबित होते हैं। स्वाति नक्षत्र धन में वृद्धि और यश दिलाता है। आयुष्मान योग को मंगलकारी माना गया है। व्यापारियों और दुकानदारों के लिए अपने प्रतिष्ठान, शोरूम, फैक्टरी और कारखानों में पूजन के लिए सुबह 9:20 बजे से ही शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे करें पूजन
पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि पूजन से पहले पूरे घर और आंगन को अच्छी तरह सजाएं। मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। ताजे फूलों के वंदनवार लगाएं। घर के ईशान कोण को पूजा के लिए सबसे उत्तम स्थान माना गया है, इसलिए पूजन करते समय आपका मुख ईशान, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। 

मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के ऐसे पदचिह्न लगाएं जो घर के अंदर की ओर जाते हुए प्रतीत हों, जिससे माता का आगमन स्थायी हो सके। इस दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, सूर्यदेव, शिव और मां दुर्गा इन पांच प्रमुख देवताओं की पूजा का विधान है। पूजन के दौरान सात मुख वाला घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

गोबर के पांच हजार दीपों से जगमगाई कान्हा उपवन गोशाला
कान्हा उपवन गोशाला में दीपावली की पूर्व संध्या पर गोबर से बने दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। गोवंश के गोबर से तैयार किए गए पांच हजार दीपकों की रोशनी से गोशाला परिसर जगमगा उठा। इन दीपकों को तैयार करने का काम गोधन ऑर्गेनिक्स कंपनी ने किया। कंपनी ने मशीनों की मदद से कुल 12 हजार गोबर के दीपक तैयार किए थे। इनमें से पांच हजार दीपकों को दीपावली की पूर्व संध्या पर सजाकर जलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed