फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway will increase two coaches in Dehradun-Lucknow Vande Bharat Express

UP News: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में दो कोच बढ़ाने की तैयारी, आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट

Sun, 01 Dec 2024 08:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 08:14 AM IST
सार

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तक आठ कोच के साथ संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ में इस ट्रेन में दबाव रहेगा। इसको देखते हुए रेलवे दो कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
Railway will increase two coaches in Dehradun-Lucknow Vande Bharat Express
वंदे भारत एक्सप्रेस

विस्तार

रेलवे ने महाकुंभ के दौरान 22545-46 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में दो नए कोच लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिसंबर के अंत तक कोच मिल जाएंगे। कुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन


इससे पहले इस लग्जरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दो कोच लगाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बरेली के अलावा मुरादाबाद और हरिद्वार में भी है।
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बरेली-दिल्ली पैसेंजर समेत 12 ट्रेनें निरस्त, कोहरे के सीजन में मुश्किल होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, महाकुंभ प्रयागराज में हैं मगर बड़ी संख्या में लोग इस अवधि में गंगा स्नान के लिए हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर भी जाते हैं। एक जनवरी को इस ट्रेन की चेयरकार श्रेणी में 50 और एग्ज्यूकेटिव श्रेणी में 10 वेटिंग हैं।

कुंभ के दौरान यात्रियों का दबाव और भी बढ़ेगा। अब तक इस ट्रेन का संचालन आठ कोच के साथ किया जा रहा है। कुंभ के दौरान इस ट्रेन का संचालन 10 कोच के साथ किया जाएगा।

रेलवे ने 12 ट्रेनें निरस्त कीं
इधर, रेलवे सर्दी में कोहरे के मद्देनजर 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें चार ट्रेनें बरेली की और चार शाहजहांपुर की हैं। इन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब तीन माह बाद मार्च के पहले सप्ताह शुरू किया जाएगा। ट्रेनें निरस्त होने से इस रूट के यात्रियों का सफर मुश्किल हो जाएगा। 

04303-04 बरेली-दिल्ली पैसेंजर एक मार्च तक, 04379-80 रोजा-बरेली पैसेंजर 28 फरवरी 2025 तक निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा 04319-20 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, 04305-06 बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, 04337-38 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर और 04355-56 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 28 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed