फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Delhi passenger cancelled and many trains due to fog

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बरेली-दिल्ली पैसेंजर समेत 12 ट्रेनें निरस्त, कोहरे के सीजन में मुश्किल होगा सफर

Mon, 02 Dec 2024 07:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Dec 2024 07:46 AM IST
सार

Train Cancelled News: कोहरे के चलते रेलवे ने ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू कर दिया है। शनिवार को रेलवे ने 12 पैसेंजर ट्रेनों की सूची जारी की है, इनको भी कोहरे के कारण निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
Bareilly-Delhi passenger cancelled and many trains due to fog
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी में कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने और 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें चार ट्रेनें बरेली की और चार शाहजहांपुर की हैं। इन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब तीन माह बाद मार्च के पहले सप्ताह शुरू किया जाएगा। ट्रेनें निरस्त होने से इस रूट के यात्रियों का सफर मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन


04303-04 बरेली-दिल्ली पैसेंजर एक मार्च तक, 04379-80 रोजा-बरेली पैसेंजर 28 फरवरी 2025 तक निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा 04319-20 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, 04305-06 बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, 04337-38 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर और 04355-56 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 28 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है। 
विज्ञापन


मालदा टाउन और बनमंखी एक्सप्रेस आज से निरस्त
एक से सात दिसंबर के बीच बरेली होते हुए गुजरने वाली लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा 40 ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की जाएगी। ट्रेनों का निरस्तीकरण रविवार से शुरू हो जाएगा। 14617-18 बनमंखी-अमृतसर एक दिसंबर से दो मार्च और 14003-04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस को एक मार्च तक निरस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिसंबर से 27 फरवरी तक 14524-23 हरिहर एक्सप्रेस, 28 फरवरी तक 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस टाउन एक्सप्रेस और 25 फरवरी तक 12210-09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया जाएगा। 

तीन महीने तक कई ट्रेनें होंगी निरस्त 
रेलवे में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे का सीजन माना जाता है। पिछले साल इस दौरान रेलवे ने 56 ट्रेनों को निरस्त और फेरों में कटौती की थी। इस बार बरेली होकर गुजरने वाली 18 को निरस्त और 40 के फेरों में कटौती की जा रही है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया जाना है, उनमें निरस्तीकरण की तारीख से 60 दिन पहले ही टिकट बुकिंग बंद कर दी गई थी।

Train Cancelled: बरेली होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनें होंगी निरस्त, 40 के फेरों में होगी कटौती

इस वर्ष 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस बीच 18 ट्रेनों को रद्द किए जाने और 40 के फेरे घटाए जाने से अन्य नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। बरेली होकर प्रयागराज जाने-आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में अभी से वेटिंग होने लगी है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
14617-18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (एक दिसंबर से दो मार्च तक), 14606-05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस (एक दिसंबर से 24 फरवरी तक), 14616-15 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस (सात दिसंबर से 22 मार्च तक), 14524-23 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (दो दिसंबर से 27 फरवरी तक), 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (दो दिसंबर से 28 फरवरी तक), 12210-09 काठगोदाम-कानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (दो दिसंबर से 25 फरवरी तक) और 14003-04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस (एक दिसंबर से एक मार्च तक) सहित 18 ट्रेनें निरस्त की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed