फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway doctor arrested for molesting female colleague

खीरीः महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ में रेलवे का डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Railway doctor arrested for molesting female colleague
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में मंगलवार को रेलवे के अनुबंधित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि रेलवे चिकित्सालय में कार्यरत एक महिला कर्मी ने 31 मई को दी तहरीर में अनुबंधित चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पर छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने और मोबाइल पर अश्लील फोटो दिखाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता के बयान लिए। आरोप सही पाए जाने पर एसआई अनुज कुमार शर्मा ने आरोपी डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता हाल पता रेलवे कॉलोनी, मैलानी और मूल निवासी 303, मोहल्ला काजीपुर तहसील फतेहपुर जिला बाराबंकी को उनके आवास के सामने से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि चिकित्सक का चालान कर रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

काफी दिनों से परेशान कर रहा था डॉक्टर, आखिर पकड़ा गया

मैलानी। महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने वाला रेलवे का डॉक्टर काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। महिला ने विभाग से इसकी शिकायत भी की थी। जब हरकतें नहीं रुकीं तो मजबूरी में उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चिकित्सक की अनुबंध के आधार पर रेलवे चिकित्सालय मैलानी में पिछले वर्ष अगस्त में नियुक्ति हुई थी। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। वह काफी दिनों से अश्लील हरकतें कर महिला सहकर्मी को परेशान कर रहा था। पहले तो महिला ने संकोच में किसी से कुछ नहीं कहा। डॉक्टर से दूरी बनाने का भी प्रयास किया। लेकिन मामला रुका नहीं। इसके बाद उसने विभागीय अधिकारियों को  सूचना दी। विभाग ने मामले को दबाने की कोशिश। डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने पुुलिस का सहारा लिया। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डॉक्टर जेल गया। 
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से दी तहरीर पर 31 मई को ग्राम भोलापुुर निवासी राम भवन पुत्र रामधनी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता के बयान लिए। एसआई अनुज कुमार शर्मा ने अन्य स्रोतों से भी मामले की जांच की। इसी आधार पर उसे बाराबंकी स्थिति उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद

मेरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बादशाह नगर लखनऊ से इस संबंध में बात हुई है। मई पहले हफ्ते का मामला है। मामले में जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट को  विभागीय कार्रवाई के लिये संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है। - महेश गुप्ता, पीआरओ, लखनऊ मंडल

महिला ने जो आरोप लगाए हैं, जांच में वह सही पाए गए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - एसएन तिवारी, सीओ गोला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed