फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Queues in the OPD, altercations between attendants at the medicine counter

Bareilly News: ओपीडी में कतार, दवा काउंटर पर तीमारदारों में हुई नोकझोंक

Tue, 07 Oct 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Queues in the OPD, altercations between attendants at the medicine counter
करीब ढाई हजार मरीजों का हुआ इलाज, पहले दिखाने के लिए हुई तकरार
विज्ञापन


बरेली। पिछले सप्ताह बवाल और सार्वजनिक अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद सामान्य से करीब 50 फीसदी कम रही। स्थिति सामान्य होने पर सोमवार को ओपीडी में मरीजों की कतार लगी। पर्चा और दवा बनाने के लिए तीमारदारों में नोकझोंक हुई।
सोमवार को ओपीडी खुलने से पहले ही पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई थी। दोपहर दो बजे तक करीब 1800 नए पर्चे बने, जबकि करीब सात सौ लोग पुराना पर्चा लेकर दवा और परामर्श के लिए पहुंचे थे। पर्चा काउंटर पर लंबी कतार देख कई मरीजों ने मौजूद कर्मचारियों से पर्चा बनवाने का अनुरोध किया लेकिन पर्चा काउंटर कर्मियों ने कक्ष को अंदर से बंद कर लिया था लिहाजा सिफारिश भी कम नहीं आ सकी। कटरा चांद खां के नीरज ने बताया कि बेटे के सिर में तेज दर्द था। सुबह दस बजे पहुंचे पर पर्चा करीब 11.30 बजे बना।
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति ओपीडी कक्ष के बाहर, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक, एनसीडी क्लीनिक, एआरटी सेंटर, दवा काउंटर पर रही। पर्चा काउंटर पर लाइन से इतर आगे बढ़ रहे तीमारदारों को कतार में लगे लोग रोकते रहे। इससे बहस, नोकझोंक शुरू होने पर गार्ड ने समझाकर शांत कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 दिव्यांग पहुंचे, 42 के प्रमाण पत्र हुए जारी
सीएमओ कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में भी पिछले सप्ताह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, इस बार 66 दिव्यांग पहुंचे। जिनकी जांच के बाद प्रार्थना पत्र के अनुसार 42 दिव्यांगों के नवीनीकरण, सर्टिफिकेट आदि बनाए गए। हालांकि, व्हीलचेयर, वॉकर आदि की उपलब्धता की जानकारी न होने की वजह से कई दिव्यांग परिजन के कंधे के सहारे तो कई घिसटते हुए शिविर में पहुंचते रहे।


सर्दी, बुखार, शरीर दर्द के रहे ज्यादातर मरीज
वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक पखवाड़ा भर तेज धूप के बाद इधर पांच दिन से मौसम में आए बदलाव से हो रही हल्की तेज बारिश लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सोमवार को ओपीडी में चेस्ट और जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, त्वचा रोगों के ज्यादातर मरीज इलाज को पहुंचे। जांच के बाद दवा समेत बचाव का परामर्श दिया गया। ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed