{"_id":"6834d8a0c9d3dfe6260e4b86","slug":"power-supply-fuse-blown-in-storm-and-rain-bareilly-news-c-4-lko1064-649172-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंधी-बारिश में उड़ा बिजली आपूर्ति का फ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंधी-बारिश में उड़ा बिजली आपूर्ति का फ्यूज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आंधी-बारिश के चलते सोमवार को भी शहर में बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ा रहा। जगह-जगह हुए लोकल फाल्ट के चलते शहर से लेकर देहात तक सात से लेकर 12 घंटे तक संकट रहा। दिन भर ट्रिपिंग ने भी परेशान किया।
सोमवार तड़के करीब तीन बजे तेज हवा चलने के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। इसके साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े सुरेश शर्मा नगर में तार टूटने के कारण सुबह चार बजे बाधित हुई आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे बहाल की जा सकी। शास्त्रीनगर में भी यही हाल रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार कॉल की गई मगर हेल्प डेस्क से लेकर अभियंताओं तक से सही जवाब नहीं मिला। कई ने कॉल रिसीव ही नहीं की। सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले संजीव मेहरोत्रा के मुताबिक, बिजली न आने की वजह से पेयजल का भी संकट रहा। हरूनगला, श्यामगंज, किला, सीबीगंज, सुभाषनगर, महानगर, कोहाड़ापीर में भी बारिश की वजह से बिजली कटौती हुई। संवाद