फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police could not solve the women murder mystery in Shahi area of Bareilly

Bareilly: शाही इलाके में महिलाओं की हत्या की गुत्थी है उलझी, पुलिस नहीं कर पा रही सटीक खुलासा

Fri, 24 Nov 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

बरेली के शाही इलाके में सातवीं हत्या 68 वर्षीय दुलारी देवी की होने के बाद अब पुराने अनसुलझे मामलों का भी जल्द खुलासा किए जाने की मांग उठी है। क्षेत्र के लोग ये जानना चाहते हैं कि इन हत्याओं के पीछे आखिर है कौन? 

विज्ञापन
Police could not solve the women murder mystery in Shahi area of Bareilly
दुलारी देवी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र और उससे सटे इलाके में बीते छह महीनों में हुईं सात महिलाओं की हत्याओं में कई की गुत्थी उलझी हुई है। एक मामले में बेटा हत्यारा निकला है, लेकिन बाकी खुलासों पर सवाल उठ रहे हैं। हत्याओं का तरीका एक जैसा है और 45 वर्ष से अधिक उम्र वालीं महिलाएं ही निशाने पर हैं।

विज्ञापन

 
अनसुलझे मामलों में पुलिस की तफ्तीश की दिशा भी बदल रही है, लेकिन सटीक खुलासा नहीं हो रहा। सातवीं हत्या 68 वर्षीय दुलारी देवी की होने के बाद अब पुराने अनसुलझे मामलों का भी जल्द खुलासा किए जाने की मांग उठी है। क्षेत्र के लोग ये जानना चाहते हैं कि इन हत्याओं के पीछे अगर कोई एक व्यक्ति या गैंग नहीं तो एक जैसा तरीका कैसे अपनाया जा रहा है। ये महज संयोग है या फिर साजिश?
विज्ञापन


नहीं पता चल रहा हत्या का कारण, संदिग्ध को छोड़ा
शाही थाने के गांव खरसैनी में बीते सोमवार की रात 68 वर्षीय दुलारी देवी का शव मिला था। उनके गले में साड़ी का वैसा ही फंदा लगा था जो पहले के मामलों में मिलता रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध चौकीदार को पकड़ा था। उसको लेकर खुलासे का तानाबाना बुना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने से खुलासा अटक गया। संदिग्ध को छोड़कर पुलिस साक्ष्य मजबूत करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव

जून में हुई थी प्रेमवती की हत्या, कातिल का अभी तक पता नहीं 
शाही के आनंदपुर गांव की महिला प्रेमवती 29 जून को उस समय लापता हो गईं, जब वह पशुओं के लिए घास लेने जंगल गईं थीं। अगले दिन खेत में उनका शव पड़ा मिला। साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। परिवार ने संदेह के आधार पर ईंट भट्ठा मालिक समेत दो लोगों को नामजद कराया था। पुलिस ने उन्हें पकड़ा, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की बात कहकर उन्हें छोड़ दिया। विवेचना अभी चल रही है।

धानवती मामले को खारिज करने की तैयारी
कुल्छा की धानवती का शव गन्ने के खेत में मिला था। शव की हालत ऐसी हो गई थी कि पोस्टमार्टम में मौत की स्थिति साफ न हो सकी। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विसरा जांच को भेजा। अब मौत की वजह साफ न होने पर पुलिस हत्या का मामला खारिज करने जा रही है। हालांकि परिवार और गांव के लोग इस घटनाक्रम को हत्या के रूप में ही देख रहे हैं।

रेशमा देवी के मामले में विसरा रिपोर्ट ने फंसाया
मीरगंज के गांव गूला में श्मशान भूमि के पास झाड़ियों में 62 वर्षीय रेशमा देवी का शव मिला था। वह 12 अक्तूबर को बेटे रोहताश के साथ दवा व परचून की दुकान का सामान लेने मीरगंज गई थीं। बेटे ने मां को दवा और सामान दिलवाकर एक टेंपो में बैठा दिया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंची और कुछ दिन बाद झाड़ियों में उनका क्षतविक्षत शव मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत स्पष्ट न होने व विसरा सुरक्षित होने के बाद पुलिस सुस्त पड़ गई। कुछ लोगों ने रेशमा देवी को सड़क किनारे सुस्ताते देखा था। इस पर पुलिस कह रही कि रेशमा बीमार थीं और मौत की वजह बीमारी हो सकती है। हालांकि यह सवाल अनुत्तरित है कि उन्हें सड़क किनारे से झाड़ियों में खींचकर कौन ले गया। 

महमूदन की हत्या में लापता शख्स पर शक 
शाही से सटे शीशगढ़ के गांव लखीमपुर में 31 अक्तूबर को 60 साल की महमूदन का शव खेत में मिला था। महिला की चप्पलें खेत के बाहर मिली थीं। चुनरी से ही गला कसा गया था। बेटे ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो टीमें खुलासे के लिए सुराग खोज रही हैं। पुलिस ने दो ऐसे लोगों को चिह्नित किया था जो हत्या के दिन गांव से बाहर गए थे। इनमें से एक को तलाश कर उसके लापता होने की सही वजह तलाश ली गई, दूसरे को लेकर शक अभी कायम है। हत्या का खुलासा भी नहीं हो पा रहा।
 

नशेड़ी को बताया हत्यारा, परिवार खामोश 
खजुरिया निवासी कुसुमा देवी की हत्या भी खेत से घर लौटते वक्त हुई थी। साड़ी से गला कसा मिला था। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने काफी समय बाद एक नशेड़ी को जेल भेजा। तर्क था कि यह शख्स कुसुमा के खेत में सुल्फा पीने आता था। कुसुमा इसका विरोध करती थीं। आरोपी के जेल जाने के बाद से परिवार खामोश है। गांव वालों को खुलासे की थ्योरी समझ नहीं आ रही।

शांति देवी की हत्या का खुलासा, बेटा गया जेल
शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी का शव फतेहगंज पश्चिमी थाने के पनवड़िया के जंगल में मिला था। इसमें शांति देवी का बेटा तोताराम ही जेल गया है। संपत्ति विवाद के मामले को काफी हद तक सही माना गया। चूंकि शांति  देवी की हत्या के काफी समय बाद तक परिवार ने उनकी गुमशुदगी तक दर्ज नहीं कराई थी। शांति देवी अपनी संपत्ति दूसरों को दे रही थीं, इसी पर बेटा नाराज था।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दुलारी देवी की मौत में कारण स्पष्ट न होने से विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। महमूदन की हत्या में एक-दो संदिग्ध लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। अन्य मामलों में वजह अलग निकली है। हालिया मामलों में पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर सच तलाशने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed