{"_id":"655fb3f0964c3a0aca0fbfcc","slug":"young-man-shot-dead-in-land-dispute-bareilly-news-c-4-bly1015-292234-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव
Fri, 24 Nov 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:50 AM IST
सार
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को युवक का शव नदी किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम से वह घर से लापता थे। बृहस्पतिवार शाम को किच्छा नदी के किनारे झाड़ियों में उनका शव मिला। सिर में छेद होने और खून निकलने से सिर में गोली मारे जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
मृतक के पिता झांझनलाल ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे वह खाना खाकर घर से निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। 20 घंटे बाद गांव से एक किमी दूर उनका शव मिला। उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की बहन हेमवती व विनोद कुमारी ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। भाई विरोध करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। आरोपी पहले भी कई बार धमकी दे चुके थे। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। धर्मेंद्र अविवाहित थे। मां अंजली बेटे की तलाश में सुबह से निकली थीं जो शाम ढले तक नहीं लौटी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
नदी की तलहटी की जमीन का है विवाद
धर्मेंद्र के भाई करन सिंह ने बताया कि नदी की तलहटी में स्थित जमीन को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद था। उनकी ढाई बीघा जमीन पर आरोपियों ने कब्जा कर रखा था। इसकी नापजोख को लेकर रंजिश चल रही थी। आरोपी उनकी जमीन पर 22 साल से काबिज हैं। पिछले साल दबंगों ने 250 क्विंटल गन्ना भी काट लिया था।
शेरगढ़ के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र बुधवार शाम से लापता थे। उनका शव नदी किनारे मिला है। सिर में घाव से लग रहा है कि गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम से सही स्थिति पता लगेगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।