{"_id":"658c8d043ed5c81cce0bf89f","slug":"police-arrived-to-raid-municipal-president-absconded-from-home-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-635-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर से फरार हुए फरीदपुर चेयरमैन शराफत, मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर से फरार हुए फरीदपुर चेयरमैन शराफत, मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस कर रही तलाश
Thu, 28 Dec 2023 12:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 PM IST
सार
फरीदपुर नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जरी वाले की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस ने बुधवार रात उनके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन शराफत जारी वाले का मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में लिंटर की शटरिंग खोल रहे मजदूर की हत्या के मामले में मंगलवार रात पुलिस ने पालिकाध्यक्ष शराफत के घर दबिश दी। इस दौरान वह घर पर नहीं मिले। वहीं, पालिकाध्यक्ष पर मुकदमे के बाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक भी निरस्त कर दी गई है। पुलिस ने पालिकाध्यक्ष का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया है।
फरीदपुर क्षेत्र के रम्पुरा रतन गांव निवासी नरेंद्र कुमार सोमवार को फरीदपुर नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जारी वाले के निर्माणाधीन मकान के लिंटर की शटरिंग खोलने गए थे। यहां उनकी मौत हो गई। पत्नी रीना ने स्टूल से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद देर रात पुलिस दबिश देने पालिकाध्यक्ष के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी घर पर नहीं मिले। वहीं, मामले में समझौते के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। पुलिस पर भी दबाव बनाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष पर रिपोर्ट का मामला बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में चर्चा का विषय बना रहा। मामले में इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने बताया कि वांछित की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, नगर पालिका कर्मचारियों ने 29 दिसंबर का होने वाली बोर्ड बैठक निरस्त होने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पालिकाध्यक्ष के बैठक में न आ पाने की वजह से बैठक को निरस्त किया जा रहा है। इस मामले में ईओ से बात करने का प्रयास किया गया। मगर उनसे बात नहीं हो पाई।