Bareilly News: प्रेमिका के पिता ने की थी सौरभ पुरी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
धनौरा गौरी गांव निवासी सौरभ पुरी की हत्या सात मार्च की रात हुई थी। 13 मार्च को उसकी सिरकटी लाश गेहूं के खेत में मिली। जबकि सिर एक किमी दूर से बरामद हुआ था।
विस्तार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में हुई सौरभ पुरी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सौरभ की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सौरभ का उसकी बेटी से प्रेम प्रसंग था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
खेत में मिली थी सिरकटी लाश
होली वाले दिन धनौरा गौरी गांव निवासी सौरभ पुरी (25) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। उसका धड़ खेत में मिला, जबकि सिर एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ था। इसके बाद ही उसकी पहचान हो सकी। वह सात मार्च को फसल रखवाली करने गया था। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया।
Umesh Pal Murder: सद्दाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे अतीक के भाई अशरफ के राज, पुलिस की आठ टीमें कर रहीं तलाश
परिवार वालों ने काफी तलाश किया। सुराग न मिलने पर अगले दिन सौरभ के पिता बबलू ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस के साथ परिवार के लोग भी तलाश में लगे थे। 13 मार्च की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गेहूं के खेत में बिना सिर का शव मिला। बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी।