{"_id":"6417201273317b457101e226","slug":"police-arrested-murder-accused-who-killed-a-young-man-in-bareilly-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के प्रेमी से ऐसे लिया इंतकाम: पहले शराब पिलाई फिर काट डाला गला, सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के प्रेमी से ऐसे लिया इंतकाम: पहले शराब पिलाई फिर काट डाला गला, सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंके
Sun, 19 Mar 2023 08:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:17 PM IST
सार
सिरौली क्षेत्र में हुई सौरभ पुरी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सौरभ की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में होली से एक दिन पहले सिरौली क्षेत्र में सौरभ पुरी नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सौरभ की हत्या के मामले में प्रेमिका के पिता को जेल भेजा गया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सौरभ को पहले शराब पिलाई, फिर फावड़े से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सात मार्च की रात सौरभ घर से डंडा लेकर खेत की रखवाली को गया था। पांच दिन तक सौरभ का सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 13 मार्च की सुबह सौरभ का सिर कटा शव उसी के ट्यूबवेल के पास खेत में मिला।
विज्ञापन
Bareilly News: जिस जेल में बंद है अतीक का भाई अशरफ, उसके गेट पर कार से पहुंचे युवकों का वीडियो
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही ग्रामीण तेज पुरी को थाने लाकर बैठा लिया। पहले तो तेज पुरी पुलिस को गुमराह करता रहा पर बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्रेसवार्ता में आंवला सीओ डॉ. दीपशिखा ने हत्या का खुलासा किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
बेरहमी से की थी हत्या
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सौरभ को भरोसे में लेकर हत्या की। उसने होली के त्योहार का वास्ता देकर सौरभ से शराब पीने को कहा। सौरभ तैयार हो गया तो वह उसे लेकर खेत में चला गया। वहां शराब पिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। उसके बाद फावड़े से उसका गला काट दिया। उल्टे फावड़े से उसका सिर कुचल दिया और लाश खेत मे छिपा दी। पहचान छिपाने के लिए सिर अलग और धड़ अलग फेंक दिए।हत्या का अफसोस नहीं
जेल भेजते वक्त आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने ने बताया कि सौरभ शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। बावजूद उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। इससे उसके परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी, बेटी की शादी में अड़ंगा लगने का खतरा था। कई बार समझाने के बाद भी सौरभ नहीं माना तो उसने हत्या करने का फैसला ले लिया।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सौरभ पुरी की हत्या का खुलासा कर दिया है। उसका मोबाइल भी बरामद हो गया है, जो जंगल में कुचलकर फेंक दिया गया था। फावड़ा, लाठी व अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।