Bareilly News: जिस जेल में बंद है अतीक का भाई अशरफ, उसके गेट पर कार से पहुंचे युवकों का वीडियो
बरेली जिला जेल के मेनगेट के बाहर कार घुमाते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद किला पुलिस को इसकी जांच सौंपी गई है। यह वीडियो कब का है, अभी यह पता नहीं चल सका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिला जेल में माफिया अतीक अहमद का भाई पूर्व विधायक अशरफ बंद है। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद यह जेल सुर्खियों में है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक कार में जेल के बाहरी गेट से मेन गेट बाहर तक जाते दिखाई दे रहे हैं। कार जेल के अंदर मुख्य द्वार के पास जाती दिख रही है। यह वीडियो कब का है, यह पता नहीं चला है। कार घुमाते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद किला पुलिस को इसकी जांच सौंपी गई है।
Umesh Pal Murder: सद्दाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे अतीक के भाई अशरफ के राज, पुलिस की आठ टीमें कर रहीं तलाश
वीडियो में युवक अपने साथियों के साथ जेल परिसर के बाहर कार घुमाता दिख रहा है। सामान्य व्यक्ति को जेल में वाहन और मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में युवक कार और मोबाइल लेकर जेल के मेन गेट तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। युवक एक फोटो में हथकड़ी लिए है। उसके पास हथकड़ी कहां से आई, यह भी जांच का विषय है। युवक के हथियार लहराते हुए फोटो पुलिस को ट्वीट किए गए हैं। युवक ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दी है।
जेल में अशरफ को दिया था वीआईपी ट्रीटमेंट
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ को बरेली जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था। इस मामले में दो सिपाही समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जेलर और डिप्टी जेलर समेत सात को निलंबति किया जा चुका है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने जेल के नियमों की अनदेखी कर अशरफ को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया था। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ की भूमिका पता लगने के बाद जेल में उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.