{"_id":"5e65589f8ebc3eebc020c27f","slug":"play-holi-with-herbal-colors-avoid-colors-with-chemical-bareilly-news-bly3989388141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्बल रंगों से खेलें होली.. केमिकल वाले रंगों से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्बल रंगों से खेलें होली.. केमिकल वाले रंगों से बचें
विज्ञापन
होले के लिए रंगों की खरीदारी करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंखों और बालों को पहुंचाते हैं नुकसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन लापरवाही से होली खेलने से आपके शरीर और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप कुछ सावधानियां बरतें, तो रंगों के इस पर्व की खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।
पारंपरिक तौर पर होली के त्योहार के समय खिलने वाले फू लों से रंग निकाल कर इस त्योहार का आनंद उठाया जाता था। महकने वाले इन प्राकृतिक रंगों में रोगों के उपचार की भी क्षमता होती थी और यह हमारी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते थे। गुलाल को त्वचा को कोमल बनाने वाले उसके गुणों के लिए चुना जाता था, जो अन्य नुकसानदेह रंगों से पूरी तरह अलग होता है। लेकिन दूसरी ओर केमिकल वाले रंग त्वचा, आंखों और बाल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
शरीर को ढककर रखें। होली के मौके पर फु ल स्लीव्स के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।
रंग छुड़ाते समय मुंह और आंख बंद रखें। ध्यान रखें कि रंग का पानी कान में न जाए।
अगर आपको जलन महसूस हो रही हो, धुंधलापन लग रहा हो, सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो तुरंत अपने करीबी डॉक्टर से संपर्क करें।
बरेली। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन लापरवाही से होली खेलने से आपके शरीर और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप कुछ सावधानियां बरतें, तो रंगों के इस पर्व की खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।
पारंपरिक तौर पर होली के त्योहार के समय खिलने वाले फू लों से रंग निकाल कर इस त्योहार का आनंद उठाया जाता था। महकने वाले इन प्राकृतिक रंगों में रोगों के उपचार की भी क्षमता होती थी और यह हमारी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते थे। गुलाल को त्वचा को कोमल बनाने वाले उसके गुणों के लिए चुना जाता था, जो अन्य नुकसानदेह रंगों से पूरी तरह अलग होता है। लेकिन दूसरी ओर केमिकल वाले रंग त्वचा, आंखों और बाल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
होली खेलने के पहले
होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर तेल लगा लें। बालों पर तेल लगाना न भूलें। सरसों के तेल की जगह नारियल का तेल लगाना बेहतर विकल्प है।शरीर को ढककर रखें। होली के मौके पर फु ल स्लीव्स के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।
ये सावधानी रखना भी है जरूरी
रंग छुड़ाते समय बहुत अधिक साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।रंग छुड़ाते समय मुंह और आंख बंद रखें। ध्यान रखें कि रंग का पानी कान में न जाए।
अगर आपको जलन महसूस हो रही हो, धुंधलापन लग रहा हो, सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो तुरंत अपने करीबी डॉक्टर से संपर्क करें।