फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plants will be distributed as Prasad in the Nath temples of Bareilly

सावन में अनूठी पहल: बरेली के नाथ मंदिरों में प्रसाद स्वरूप बांटे जाएंगे पौधे, तीसरे सोमवार को चलेगा अभियान

Thu, 20 Jul 2023 08:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 08:57 AM IST
सार

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सावन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल शुरू की है। इसके चलते सावन की तीसरे सोमवार को नाथ मंदिरों में प्रसाद के रूप में भक्तों को पौधे बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन
Plants will be distributed as Prasad in the Nath temples of Bareilly
मंडलायुक्त ने सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों के साथ किया विमर्श - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन के तीसरे सोमवार 24 जुलाई को शहर के सातों नाथ मंदिरों के साथ ही आंवला के गुलड़िया स्थित गौरी शंकर मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर और ईधजागीर मंदिर में प्रसाद स्वरूप पौधों का वितरण किया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की पहल पर कल्पवृक्ष वितरण अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। बुधवार को अभियान की सफलता के लिए मंडलायुक्त ने सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि अलखनाथ मंदिर के नोडल अधिकारी बीडीए वीसी जोगेंद्र सिंह, सामाजिक संस्था आईआईए की ओर से 11,000 पौधे, धोपेश्वर नाथ मंदिर में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ जग प्रवेश, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी व विधायक संजीव अग्रवाल 11,000 पौधे वितरित करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने कांवड़िये को मारा पत्थर, आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने लगाया जाम; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वनखंडीनाथ मंदिर में आईजी राकेश प्रताप सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, बीएल एग्रो, तपेश्वरनाथ मंदिर में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, सामाजिक संस्था आईएमए, मढ़ीनाथ मंदिर में डीएफओ समीर कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राजेश गुप्ता 5,100- 5,100 पौधे और त्रिवटीनाथ मंदिर में आरएफसी, सामाजिक संस्था लघु उद्योग भारती की ओर से 11,000 पौधे वितरित किए जाएंगे।
अन्य मंदिरों में भी इसी तरह जिम्मेदारी तय की गई है।

सांसद के लिए प्रोटोकाल का नहीं हुआ पालन, शिकायत

कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने कमिश्नर से इसकी शिकायत की। यहां अफसरों के लिए शानदार कुर्सियां थीं, पर सांसद के लिए नहीं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जब उन्होंने शिकायत की तो कमिश्नर ने कहा कि स्टाफ से गलती हुई है। भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed