Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversion in Bareilly for Dhanteras and Diwali

बरेली में डायवर्जन: धनतेरस-दिवाली पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बाजारों में वाहन प्रतिबंधित; एडवाइजरी जारी

Thu, 05 Nov 2026 01:14 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 01:14 PM IST
सार

बरेली में धनतेरस और दिवाली पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बाजारों में भीड़ की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। यह छह से आठ नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात एक बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 

विज्ञापन
Traffic diversion in Bareilly for Dhanteras and Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी छह से आठ नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात एक बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। 

विज्ञापन


एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा हेतु यह कदम उठाया गया है। यातायात पुलिस ने कई प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया है। उनके लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रमुख बाजारों में वाहन प्रतिबंधित 
प्रमुख बाजार क्षेत्रों में तीन पहिया, चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य जाम की समस्या से लोगों को बचाना, पैदल चलने वालों की सुरक्षा और निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रयोग सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन
परसाखेड़ा रोड नंबर एक, ट्रांसपोर्ट नगर, सेटेलाइट तिराहा और रामगंगा तिराहा सहित कई प्रमुख मार्गों से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, रामपुर से आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक या बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आने-जाने की अनुमति होगी। लखनऊ और बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
 

छोटे वाहनों पर प्रतिबंध, यहां होगी पार्किंग 
श्यामगंज, बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट, सिकलापुर चौराहा, खलील तिराहा और कुतुबखाना सहित कई प्रमुख बाजार क्षेत्रों में तीन पहिया, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। किला क्रॉसिंग, सूद धर्मकांटा, कोहाड़ापीर और पटेल चौक जैसे अन्य कई स्थानों से भी बड़े बाजार की ओर इन वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए जीआईसी कॉलेज ग्राउंड और विशप इंटर कॉलेज ग्राउंड उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed