फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stones pelted on kanwariya angry crowd blocked the road outside police station

Bareilly News: युवक ने कांवड़िये को मारा पत्थर, आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने लगाया जाम; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 08:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 20 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

शेरगढ़ कस्बे में बुधवार को दूसरे समुदाय के युवक ने कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर फेंक दिया, जिससे एक कांवड़िया जख्मी हो गया। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने थाने के सामने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। स्थिति को संभालने के लिए सात थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। 

विज्ञापन
stones pelted on kanwariya angry crowd blocked the road outside police station
कांवड़ियों ने थाने के सामने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ कस्बे से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थे पर दूसरे समुदाय के युवक ने पत्थर फेंक दिया। इससे एक कांवड़िया घायल हो गया तो आक्रोशित साथियों ने थाने के सामने हंगामा किया। सात थानों का फोर्स और अधिकारी पहुंचे तो उन्हें मनाया जा सका। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


शेरगढ़ से कांवड़ियों का जत्था बुधवार शाम गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। शाही रोड पर निकले कांवड़िये मस्ती में झूमते-गाते जा रहे थे। इस दौरान अय्यूब दवाखाना के पास से गुजरते कांवड़ियों को दूसरे समुदाय के युवक ने पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से रवि गंगवार नाम का कांवड़िया जख्मी हो गया। जत्थे को गुजारने के लिए साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन

थाने के सामने लगा दीं बाइक, बोले- बुलडोजर चलवाओ

पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ करने लगी। पता लगा कि वह कस्बा के वार्ड आठ निवासी अबरेज है। इसी दौरान कांविड़यों ने फोन कर दिया तो कस्बे से भी कई लोग पहुंच गए। कांवड़ियों के साथ मिलकर इन लोगों ने थाने के सामने आड़ी-तिरछी बाइक लगा दीं। इससे थाने के बाहर रोड पर जाम लग गया। कांवड़ियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों पर पथराव करने वालों पर बुलडोजर चलाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात थानों की पुलिस मौके पर

शेरगढ़ थाना प्रभारी ने हंगामे की सूचना एसएसपी को दी तो उन्होंने सीओ बहेड़ी व सीओ नवाबगंज को तत्काल मौके पर भेज दिया। इसके साथ ही शेरगढ़, बहेड़ी, नवाबगंज, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, शाही व देवरनिया थानों के प्रभारी भी अपने यहां से पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। 

शेरगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन बुद्धसेन मौर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, दिनेश शर्मा व राघवेंद्र पाठक आदि समाजसेवी भी वहां आ गए। सभी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। कांवड़ियों के जत्थे को आगे रवाना किया गया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। कस्बे में शांति है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed