Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A leopard was trapped in a cage in the Hazara area of Pilibhit

पीलीभीत: पिंजरे में कैद हुआ मवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस; दहशत में जी रहे थे

Fri, 06 Nov 2026 01:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Nov 2026 01:10 PM IST
सार

पीलीभीत में शांतिनगर गांव के पास एक तेंदुआ लंबे समय से चहलकदमी कर रहा था। उसकी गतिविधियों से ग्रामीण परेशान थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से गांव के पास पिंजरा लगाया गया था।

विज्ञापन
A leopard was trapped in a cage in the Hazara area of Pilibhit
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, ट्रांस शारदा क्षेत्र में अभी भी एक बाघ के अलावा कई तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


ट्रांस शारदा क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। शाम होते ही तेंदुए गन्ने के खेतों से निकलकर आबादी की ओर रुख कर लेते हैं। मौका मिलते ही घरों में घुसकर बकरियों और अन्य छोटे मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। खेतों में चर रहे मवेशियों पर भी तेंदुए हमला कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


थाने से सटे शांतिनगर गांव के पास एक तेंदुआ लंबे समय से चहलकदमी कर रहा था। उसकी गतिविधियों से ग्रामीण परेशान थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से गांव के पास पिंजरा लगाया गया था। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। उसके पकड़े जाने से ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्या ने बताया कि इस तेंदुआ को लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर की वन टीम ने पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed