फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pump owner tried to encroach on the land of Mazar in Bareilly

धर्मस्थल की जमीन पर कब्जे की कोशिश: पेट्रोल पंप मालिक ने चारों ओर डलवा दी मिट्टी, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 20 Aug 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे गांव उदरनपुर के निकट धर्मस्थल पर पेट्रोल पंप स्वामी ने रातोंरात करीब 15 फीट ऊंची मिट्टी डालकर उसे दबा दिया। सुबह धर्मस्थल के चारों ओर मिट्टी पड़ा देख लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव के सैकड़ों लोग जुट गए और विरोध जताया। 

विज्ञापन
Petrol pump owner tried to encroach on the land of Mazar in Bareilly
मिट्टी डालकर दबाया धर्मस्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे के किनारे एक धर्मस्थल की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। जमीन पर कब्जा होता देख बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने धर्मस्थल के पास डाली गई मिट्टी हटाकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे एक समुदाय का धर्मस्थल है। आसपास के कई गांव के लोग यहां इबादत करने के लिए आते हैं। धर्मस्थल के पास की जमीन को बीते दिनों एक पेट्रोल पंप स्वामी ने खरीदा था। जमीन पर कब्जा लेने के दौरान उन्होंने धर्मस्थल के चारों ओर मिट्टी डालकर उसे दबा दिया। सुबह जब लोगों ने यहां मिट्टी पड़ी देखी तो अन्य लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वहां हंगामा होना लगा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा करने वाले लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और धर्मस्थल की जमीन को कब्जामुक्त करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत ही धर्मस्थल के पास डाली गई मिट्टी को हटवाकर यहां साफ-सफाई करवाई। इसके बाद लोग शांत हुए। लियाकत शाह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed