{"_id":"64e1cfa3400d64afe20e2b95","slug":"south-korean-girl-married-with-farmer-son-in-shahjahanpur-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
Sun, 20 Aug 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Aug 2023 03:38 PM IST
सार
पुवायां के गांव उदना निवासी सुखजीत सिंह छह वर्ष पहले काम की तलाश में दक्षिण कोरिया गया था। वहां उसकी मुलाकात किम बोह नी से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
सुखजीत सिंह और किम बोह नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा है। इस बीच शाहजहांपुर के पुवायां से एक और प्रेम कहानी सामने आई है। दक्षिण कोरिया की रहने वाली युवती किम बोह नी पुवायां के सुखजीत सिंह की दुल्हन बन गईं। पुवायां के गुरुद्वारे में दोनों की शादी हुई। इस दौरान सुखजीत के परिजन, रिश्तेदार और तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुवायां के गांव उदना निवासी बल्देव सिंह किसान हैं। उनका 28 वर्षीय बेटा सुखजीत सिंह छह वर्ष पहले काम की तलाश में दक्षिण कोरिया गया था। सुखजीत बुसान के एक कॉफी शॉप में काम करते थे। दक्षिण कोरिया के देगू की 30 वर्षीय किम बोह नी भी वहां बिलिंग सेक्शन में काम करती थीं। चार वर्ष पूर्व दोनों में बातचीत होने लगी और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। चार वर्ष से सुखजीत और किम बोह नी अपने परिजनों की सहमति से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 13 साल की लड़की को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म, लखीमपुर के युवक पर आरोप
विज्ञापन
चार माह पूर्व सुखजीत घर लौट आया था। दो माह पूर्व किम भी अपने दिल्ली के एक दोस्त के साथ तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली और वहां से पुवायां आ गई। शुक्रवार को पुवायां के गुरुद्वारा नानक बाग में दोनों की सिख रीति-रिवाज से शादी हुई। बता दें कि सुखजीत की मां हरजिंदर कौर गृहणी हैं। उनका एक छोटा भाई जगजीत सिंह है, जो घर पर खेती के काम में ही हाथ बंटाता हैं।
गुरुद्वारे में हुई दोनों की शादी
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह पूरे होने पर वापस जाएंगी किम
किम बोह नी को भारत की ओर से पांच वर्ष का वीजा दिया गया है। वह तीन माह के लिए यहां आईं हैं। किम बोह को गांव उदना में रहते दो माह पूरे हो चुके हैं। अब शादी हो गई है। एक माह अभी उदना में ही रहने के बाद समय पूरा होने वह दक्षिण कोरिया लौट जाएंगी।सुखजीत सिंह ने बताया कि एक माह बाद उसकी पत्नी किम बोह वापस अपने देश चली जाएगी। इसके बाद किम बोह फिर भारत आएंगी। बाद में वे दोनों दक्षिण कोरिया जाएंगे। उनका दक्षिण कोरिया में ही बसने का प्लान है।