फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people suffering due to the heat stroke and scorching heat in Bareilly

Weather News: दुविधा में मौसम विज्ञानी... हवा का रुख तय करेगा बरसेगी आग या पानी; लू का अलर्ट जारी

Mon, 19 Jun 2023 07:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 07:25 AM IST
सार

Weather Update : बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में इस बार मौसम के मिजाज से विज्ञानी भी हैरान हैं। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि राहत मिल सके, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होगी या नहीं, यह हवा के रुख पर निर्भर है। 

विज्ञापन
people suffering due to the heat stroke and scorching heat in Bareilly
रुहेलखंड में गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मौसम का मिजाज भांपने में इस बार मौसम विज्ञानी भी दुविधा में नजर आ रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि आने वाले दिनों में स्थितियां क्या बनेंगी? दरअसल, मौसम विभाग की ओर से पांच दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम सुधरने और बिगड़ने दोनों तरह की बातें कही गई हैं। 

विज्ञापन


यानी हल्के-घने बादल मंडराने से बारिश के आसार भी जताए गए हैं। माहौल अनुकूल न बनने पर गर्म हवा के थपेड़े चलने की आशंका भी बताई गई है। अब होगा क्या, ये हवा का रुख तय करेगा। मौसम के पूर्वानुमानों के बीच भीषण गर्मी से जूझ रहे लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

विज्ञापन

बादल मंडरा रहे, लेकिन बरस नहीं रहे 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रुहेलखंड क्षेत्र में अभी पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। बादल मंडरा रहे हैं लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से विक्षोभ प्रभावी नहीं हो रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

लिहाजा, आसमान साफ है और तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तेज हवाएं चलेंगी। बादलों का जमावड़ा लगेगा और भीषण गर्मी से लोगों को काफी हद तक निजात मिल सकती है। वहीं, अनुकूल स्थिति न बनने पर गर्मी सताएगी।

बारिश की उम्मीद पर तेज हवा ने फेरा पानी

रविवार की सुबह करीब घंटे भर घने बादल मंडराने से बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को निराशा हुई। करीब 8:30 बजे तेज हवाएं चलीं और बादल आगे बढ़ गए। फिर चटख धूप बेहाल करने लगी। 

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक

दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम तक तपिश बरकरार रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

ओपीडी पहुंच रहे हीट स्ट्रोक के मामले

सरकारी और निजी अस्पतालों में हर दिन गर्मी से बेहाल हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी मरीज की मौत हीट स्ट्रोक से होने का मामला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में हर दिन 10 से 12 केस में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिल रहे हैं, जो डायरिया, डिहाइड्रेशन, मतिभ्रम आदि की चपेट में हैं। 

ये भी पढ़ें- Shani Vakri 2023 : कुंभ राशि में प्रवेश कर शनि की उल्टी चाल शुरू; जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
 

इधर, लू चलने के पूर्वानुमान के बाद शासन ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर डायरिया और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed