{"_id":"648e637908170bd27a092837","slug":"24-year-old-man-dies-of-heart-attack-while-dancing-on-dj-in-shahjahanpur-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
Sun, 18 Jun 2023 07:29 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:29 AM IST
सार
डांस कर रहे अन्य बराती मजाक समझ रहे थे, जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाने का
प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डांस करते करते युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के गांव गोकुल नगरा में शुक्रवार रात एटा जनपद से आई बरात में एक युवक की मौत हो गई। ‘राजा का रामपुर’ निवासी संजीव कुमार (24) डीजे पर डांस करते वक्त जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह उठ नहीं सका। साथ में डांस कर रहे अन्य बराती मजाक समझ रहे थे, जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं हादसे के बाद गमगीन माहौल में विवाह कार्यक्रम निपटाया गया।
विज्ञापन
राजा का रामपुर कस्बे के गढ़ी वैश्वान निवासी संजीव पुत्र श्रीकृष्ण खेतीबाड़ी करता था। उसके भाई रंजीत की ससुराल कलान के गोकुल नगरा में दयाशंकर के घर में है। शुक्रवार को एटा से दयाशंकर की बेटी कंचन की बरात आई थी। संजीव भी भाई की साली की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे द्वारचार की रस्म के दौरान संजीव अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। डांस करते करते अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह औंधे मुंह गिर पड़ा। वीडियो बना रहे लोग कुछ देर तो समझ ही नहीं पाए कि संजीव को कुछ हुआ है।
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
काफी देर तक न उठने पर लोगों ने संजीव को उठाया तो उनका शरीर निढाल था। परिजन तुरंत ही संजीव को लेकर कस्बे के निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि संजीव की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
एटा जिले के अलीगंज निवासी गुलशन कुमार की बरात कलान आई थी। गुलशन व संजीव कुमार रिश्तेदार थे। संजीव का आमंत्रण वर व वधु पक्ष दोनों ओर से था। संजीव की मौत के बाद बरात में अफरातफरी मच गई। डीजे को बंद कर दिया गया। सारे मांगलिक कार्य गमगीन माहौल में किए गए।
परिवार में मातम छाया
संजीव की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। संजीव की मां रामवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संजीव चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
संजीव की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। संजीव की मां रामवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संजीव चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।