फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people suffering Due to power cut amid severe heat in Bareilly

बरेली में बिजली कटौती: भीषण गर्मी में दो लाख लोगों की उड़ी नींद, इधर-उधर टहलकर तो किसी ने कार में बिताई रात

Mon, 19 Jun 2023 07:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 07:52 AM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती से लोगों की नींद उड़ी हुई है। शनिवार रात कृष्णानगर, गंगानगर समेत शहर के 10 मोहल्लों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लोगों ने जागकर रात काटी। 

विज्ञापन
people suffering Due to power cut amid severe heat in Bareilly
इन्वर्टर की बैटरी लो होने के बाद परिवार ने गाड़ी में एसी चलाकर काटी रात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की सनराइज कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर में शनिवार रात नौ से दो बजे तक बिजली गुल रही। लोगों ने टहलकर रात बिताई। कुछ लोगों ने कार का एसी चलाकर उसमें ही रात बिताई। सुभाषनगर के वीर भट्टी में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 परिवारों को दिनभर बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग के चलते 10 से अधिक मोहल्लों में रात में दो बार कटौती हुई। इससे दो लाख लोगों की नींद खराब हुई। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से गर्मी बढ़ी है, न रात को चैन है न दिन में सुकून। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दोपहरी बिताने के लिए छांव तलाशनी पड़ती है।
विज्ञापन

14 जून से बढ़ी परेशानी 

लोड बढ़ने से 14 जून से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पारेषण से लेकर वितरण तक के सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं। सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। शाम 7 बजे जब हर परिवार को बिजली की जरूरत होती है, उसी समय फीडरवार कटौती शुरू हो जाती है। इसलिए 24 घंटे का औसत आधे शहर में पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Weather News: दुविधा में मौसम विज्ञानी... हवा का रुख तय करेगा बरसेगी आग या पानी; लू का अलर्ट जारी
 

people suffering Due to power cut amid severe heat in Bareilly
सुरेश शर्मा नगर में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली गुल हुई - फोटो : अमर उजाला
कहीं लोकल फॉल्ट के नाम पर कटौती हो रही है तो कहीं लोड मैनेजमेंट के बहाने। जनवरी के मुकाबले जून में 30-40 फीसदी तक खपत बढ़ चुकी है। शहर के सुरेश शर्मा नगर, सनराइज कॉलोनी, गंगानगर, शास्त्री नगर, गणेशनगर, इज्जतनगर, सुभाषनगर, सर्वोदय नगर में फीडर ओवरलोड हैं।

किसी ने नहीं रिसीव की कॉल

सुभाषनगर के चंद्रप्रकाश ने बताया कि रात में 3:30 बजे बिजली चली गई। मैं सुबह तक फोन करता रहा। सब स्टेशन से जेई तक किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। दोपहर 1.30 बजे एसडीओ ने फोन रिसीव किया। 
 

बारिश होने का करिए इंतजार

गणेशनगर के धनपाल ने कहा कि मैं बुजुर्ग हूं। बिजली न आने पर तकलीफ होती है, लेकिन अभियंता कहते हैं कि सिस्टम ओवरलोड है। बारिश होने का इंतजार कीजिए। तभी आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। 

लो-वोल्टेज में नहीं चलता फ्रीज, सड़ रहीं सब्जियां

सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी की गृहणी अनीता कुमारी ने बताया लो वोल्टेज के चलते फ्रीज नहीं चल पाता। सब्जियां बाहर सड़ रही हैं। सुबह आने वाला दूध अगर दिन में दो बार न उबालें तो शाम तक खराब हो जाता है। 

ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

कॉलोनी के विशाल रस्तोगी का कहना था कि रात में पंखे सिर्फ हिलते हैं, चलते नहीं। पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। सर्वोदयनगर में पूरी रात लो-वोल्टेज रहा। महज 15 मिनट आपूर्ति मिली।

ग्रामीण क्षेत्र में भी नहीं मिल पा रही 18 घंटे बिजली

ग्रामीण क्षेत्र में भी 18 घंटे आपूर्ति का औसत पूरा नहीं हो पा रहा है। गांव बोहित व पचखेड़ा के लोगों ने बताया कि सिर्फ 10 -12 घंटे आपूर्ति का औसत चल रहा है। बोहित गांव से विकास कुमार ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं मिली। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, कुछ पता नहीं रहता।

ये भी पढ़ें- Shani Vakri 2023 : कुंभ राशि में प्रवेश कर शनि की उल्टी चाल शुरू; जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
 
मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शहर का सिस्टम ओवरलोड है। दुर्गानगर, हरुनगला, लोहिया विहार में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में सिस्टम ठीक हो जाएगा और बेहतर आपूर्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed