फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People gathers for prayer in Badaun to celebrate Shab e Barat

यूपी: शब-ए-बारात की रात बदायूं में कब्रिस्तान और मजार पर जुटी भीड़, 30 गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 11:22 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं) Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 11 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
People gathers for prayer in Badaun to celebrate Shab e Barat
शब-ए-बारात - फोटो : अमर उजाला

शब-ए-बारात के मौके पर गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कस्बा स्थित कब्रिस्तान और मनकापुर मजार पर मोमबत्तियां जलाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को डंडे फटकारने पड़े। 

विज्ञापन


मौके से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ धारा 188 और 269 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि बाद में जमानत पर सभी को थाने से ही छोड़ दिया गया। जिले में लॉकडाउन के बावजूद गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उझानी गद्दीटोला मोहल्ले स्थित कब्रिस्तान और मानकपुर गांव की दूल्हे मियां मजार पर मोमबत्तियां जलाने के बहाने सौ से अधिक लोग जमा हो गए। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि मोमबत्तियां लेकर करीब दो दर्जन लोग कब्रिस्तान पर पहुंचे थे। कुछ लोग मोमबत्तियां जला चुके थे। कई लोग आसपास खड़े थे। पुलिस पहुंची तो ज्यादातर लोग भाग गए, लेकिन कुछ रुके रहे। पुलिस ने उझानी निवासी कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed