फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Peace is of utmost importance in the present times: Somdutt Maharaj

वर्तमान समय में सबसे अधिक महत्व शांति का : सोमदत्त महाराज

Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Peace is of utmost importance in the present times: Somdutt Maharaj
बरेली। जैन मंदिर बिहारीपुर में चल रहे त्रिदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इसमें जैन धर्मावलंबियों के बीच मुनि सोमदत्त सागर महाराज की उपस्थिति ने भक्तजनों को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन


मुनि सोमदत्त महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे अधिक महत्व शांति का है, जिसका संदेश 2551 वर्ष पूर्व ही भगवान महावीर स्वामी ने विश्व को दिया था। साथ ही जियो और जीने दो व अहिंसा परमों धर्म: को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम उपरांत प्रतिष्ठाचार्य संजय सरस भैया व संगीतज्ञ मिली जैन एंड पार्टी सहित जयपुर, मध्य प्रदेश और फिरोजाबाद से आए अतिथियों का भी सम्मान किया गया। सांय काल सत्र में 108 दीपों से आरती के उपरांत प्रश्न मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि जयपुर के पंचकल्याणक से अभिमंत्रित होके आई एक दर्जन प्रतिमा सहित पूर्व में विराजमान प्रतिमा को नई वेदी पर विराजित कर जैन समाज हर्षित है। आयोजनकर्ता समिति के प्रकाश चंद्र जैन व डॉ अर्चना जैन ने बताया कि सुबह जाप्यानुष्ठान, नित्य पूजन, मां सरस्वती व गुरु पूजन उपरांत विश्व शांति महायज्ञ कर, सुरुचिपूर्ण भोज के साथ महोत्सव को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम में राजेश जैन, सुमन अरोड़ा जैन, विनय जैन, राजेंद्र कुमार जैन, सुभाष जैन, संजय जैन, शालिनी जैन, अनिल जैन, त्रिशला जैन, सतेंद्र जैन, सुनीता जैन, रोहिणी जैन, सुलेखा जैन आदि ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed