फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education mafia arrested for paper factory sealed for printing NCERT books illegally in bareilly

Bareilly: अवैध तरीके से NCERT की किताबें छापने में कागज फैक्टरी सील, मेरठ निवासी संचालक नफीस गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 06:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 06:53 AM IST
सार

अवैध तरीके से एनसीईआरटी की किताबें छापने के मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल को दिए। इस पर सोमवार को पुलिस ने भोजीपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में जाकर फैक्टरी सील करा दी। 

विज्ञापन
education mafia arrested for paper factory sealed for printing NCERT books illegally in bareilly
सीलिंग की कार्रवाई से पहले जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की सिलसिलेवार खबरों के बाद सिस्टम ने संज्ञान लिया तो सोमवार को बरेली के औद्योगिक क्षेत्र में चल रही कागज फैक्टरी को सील कर दिया गया। इसके संचालक नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ कर पुलिस ने असली मालिकों के नाम भी केस में खोल दिए हैं। धाराएं बढ़ाने के साथ ही फैक्टरी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में मेरठ निवासी शिक्षा माफिया एक फैक्टरी को किराए पर लेकर एनसीईआरटी की किताबें अवैध तरीके से छाप रहे थे। सूचना पर एनसीईआरटी के दिल्ली मुख्यालय की टीम ने शुक्रवार को भोजीपुरा पुलिस के साथ छापा मारा था। टीम ने मामले में गोलमोल रिपोर्ट करा दी और पुलिस ने भी संचालक नफीस व अन्य आरोपियों को मौके से छोड़ दिया।
विज्ञापन

अतीक के भाई को सताया डर: बरेली से रवानगी के दौरान गाड़ी में बैठा अशरफ बोला- हां, मुझे खतरा है

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया के प्रति नरमी दिखाने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल को दिए। सोमवार को भोजीपुरा पुलिस ने सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा के साथ औद्योगिक क्षेत्र में जाकर फैक्टरी सील करा दी। 


 

मेरठ के हैं शिक्षा माफिया, नाम बढ़े, लगेगा गैंगस्टर

पुलिस ने रात में ही मैनेजर नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह उज्ज्वल कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ का निवासी है। पुलिस ने उसके साथ ही फैक्टरी के मालिक अवनीश मित्तल पुत्र रामपाल मित्तल निवासी माधवपुरम मेरठ व इनकी टीम में शामिल पीयूष कन्सल, सोनू, राहुल गुप्ता व सचिन गुप्ता को मुकदमे में नामजद किया। 

मुकदमे में पुलिस ने 467, 468, 471, 473 व 120बी धाराओं को बढ़ाया है। पहले यह रिपोर्ट धारा 420 व कॉपीराइट अधिनियम 63 व 65 के तहत ही लिखी गई थी। प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह ने बताया कि शेष लोगों की भी गिरफ्तारी होने के बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

नफीस बोला- पहले भी मेरठ में पकड़े गए थे, इस बार भी बचेंगे

स्वभाव से बातूनी और गुस्सैल नफीस ने लगे हाथ अपने मालिकों को फंसाने का इंतजाम भी कर दिया। उसने कई विभागों के अधिकारियों व मीडिया के सामने भड़ास निकाली। कहा कि पैसे के आगे बड़े-बड़े झुक जाते हैं। कहा कि वे पहले भी मेरठ में इसी तरह नकली किताबें छापते हुए पकड़े गए थे। इस बार फिर बच जाएंगे। बड़े नेता और अफसर उसके मालिक की परिक्रमा करते हैं। ऐसी कोई ताकत नहीं है जो उसे व उसके मालिक को जेल भेज दे। बाहर से ही जमानत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed