{"_id":"6899063259d066193100b168","slug":"occupation-of-government-land-beaten-up-on-complaint-vandalism-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105110-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी भूमि पर कब्जा, शिकायत पर पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी भूमि पर कब्जा, शिकायत पर पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन
नवाबगंज। हाईवे किनारे सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत से गुस्साए दबंगों ने रविवार रात एक युवक को रास्ते में घेरकर पीटा। साथ ही उसकी कार में तोड़फोड़ व उसकी पैंट की जेब में रखे एक लाख रुपये भी छीन लिए। घटना की तहरीर युवक की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।
कस्बे से सटे रिछोला-किफायतुल्ला गांव में पीलीभीत हाईवे पर ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि है। गांव के मोहम्मद वसीम का आरोप है कि इस भूमि पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अपनी निगाह गड़ा दी है। रविवार की रात वह इस भूमि पर पक्का निर्माण कर लिंटर डाल रहे थे। इसकी शिकायत उसने तहसीलदार से फोन पर की।
तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए दबंगों ने रिछोला पुलिस चौकी के पास उसे रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। तहसील प्रशासन के मना करने के बाद भी कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करवा रहे थे। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद