{"_id":"66f0ac53e3c572e0720f6464","slug":"objection-raised-on-election-of-cooperative-sugarcane-society-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102985-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहकारी गन्ना समिति के चुनाव पर लगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहकारी गन्ना समिति के चुनाव पर लगी आपत्ति
विज्ञापन
होईकोर्ट में याचिका दायर, आरक्षण समेत कई बिंदुओं पर हो रही चर्चा
नवाबगंज। सहकारी गन्ना समिति चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी के पास आरक्षण समेत कई बिंदुओं पर आपत्ति व हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। चुनाव में आरक्षण समेत कई बिंदुएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं, 23 सितंबर को मतदाता सूची का प्रदर्शन शुरू हो रहा है। दावेदारों ने क्षेत्र में चुनाव को लेकर मतदाताओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।
सहकारी गन्ना समिति के चुनाव को लेकर परौथी गांव के राकेश कुमार गंगवार ने जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें गन्ना विकास समिति के चुनाव को लेकर क्योलड़िया, परोथी, पंडरी, पुरैनिया, बबूरी, बीजामऊ, महमूदापुर, सिठौरा और सुन्दरी को निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है।
आरोप है कि सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचन में नियमावली 2014 के नियम 27 व 28 का पालन नहीं कराया गया है। साथ ही प्रबंध कमेटी के सदस्यों के नाम को हिंदी वर्णमाला के क्रम में रखकर चक्रानुक्रम में उस सीमा तक किया जाए, जहां तक स्थान आरक्षित किया जाना आवश्यक हो। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों को हिंदी वर्णमाला के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
मतदाता सूची का प्रर्दशन का कार्य होगा शुरू
इस मामले को लेकर सहकारी गन्ना समिति सचिव मेघा चर्तुवेदी ने बताया कि यदि किसी ने आपत्ति लगाई है तो जिला सहकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां लगाई होगी, जिसकी जांच जिले से हो रही है। 23 सितंबर से मतदाता सूची का प्रर्दशन का कार्य शुरू हो रहा है । समिति ने चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संवाद