फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine bookies arrested for betting in locked house in Bareilly

Bareilly News: बंद मकान को बना रखा था सट्टे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा... नौ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 01:57 PM IST
सार

बरेली में दो दिन पहले पॉश इलाके में कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाभोड़ हुआ था। अब गंगापुर इलाके में सट्टेबाजी का खुलासा हुआ है। यहां बंद मकान में लोग सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
Nine bookies arrested for betting in locked house in Bareilly
सट्टेबाजी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर के बीच गंगापुर इलाका नशे और गलत धंधों की मंडी बना हुआ है। यहां का सट्टा माफिया तन्नू कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। हर बार जमानत पर छूटकर वह फिर से सट्टे का धंधा शुरू कर देता है। गोपनीय हेल्पलाइन पर सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर बारादरी थाना पुलिस ने गंगापुर के एक बंद मकान में छापा मारा तो यहां नौ लोगों को सट्टा लगवाते गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 91330 रुपये, 21 पेन, 113 सट्टा पर्ची, तीन कैल्कुलेटर समेत काफी सामान बरामद हुआ। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: दो सहेली और हुक्का बार, कैफे की आड़ में गंदा काम, ऐसे हाल में मिली तीन महिलाएं और नौ लोग; ये सामान भी मिला
विज्ञापन


अजय वाल्मीकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू इस मकान में सट्टा लगवा रहा था। वह दूर से इस मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी कर रहा था। दबिश के दौरान वह फरार हो गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस तन्नू का रिकॉर्ड खंगाल रही है, उसे जिलास्तरीय सट्टा माफिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों सट्टेबाजों की तलाश में पुलिस ने इसी इलाके में छापा मारा था, तब नकली सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाभोड़ हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed