UP: दो सहेली और हुक्का बार, कैफे की आड़ में गंदा काम, ऐसे हाल में मिली तीन महिलाएं और नौ लोग; ये सामान भी मिला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सात हुक्का बार और कैफे सील किए गए हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 12 को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी ने पुलिस की गोपनीय हेल्पलाइन पर कॉल करके डीडीपुरम इलाके में कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर वह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले वी-लव कैफे पर छापा मारा। यहां दो बोतल अंग्रेजी शराब, दो हुक्का बरामद कर मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना को हिरासत में लिया गया। इसके बाद डेटली कैफे से दो हुक्का और तीन बोतल शराब मिली। आरती तिवारी, रुचि पासवान, आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, आदित्य शर्मा व अमरजीत को रात 1:35 बजे हिरासत में लिया गया।
इसके बाद टीम रात 2:10 बजे कोजी कैफे पर पहुंची। वहां से दो हुक्का व दो बोतल शराब मिली। कामेश जायसवाल और अंकित को हिरासत में लिया गया। इसके बाद 3:05 बजे फुटपाथ कैफे पर छापा मारकर तीन हुक्का व तीन बोतल शराब बरामद कर पार्थ खन्ना, क्षितिज सक्सेना व विशाल को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई होती देखकर आसपास के कैफे संचालक कैफे बंद करके भाग गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी आ गई। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार को सील कर दिया। आरोपी अवैध रूप से हुक्का और शराब परोस रहे थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
राष्ट्रीय हनुमान दल से निष्कासित की गईं आरती तिवारी
हुक्का बार और अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार आरती तिवारी काफी रौब से रहती थी। उसने अपने बेटे अंश तिवारी (18) को भी इस गलत धंधे में साथ लगा रखा था। अक्सर गले में भाजपा का पटका डालकर चलने वाली आरती तिवारी पार्टी के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ का हिस्सा लेती थी। वह राष्ट्रीय हनुमान दल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी। बृहस्पतिवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने उसे दल से निष्कासित कर दिया।
मनी सक्सेना भी काफी चर्चित महिला है। वह कई लोगों को फंसा चुकी है। अपने पति मनमोहन को हत्या के मामले में जेल भिजवा चुकी है। मनी सक्सेना और आरती तिवारी दोनों आपस में सहेलियां हैं। दोनों पास-पास ही हुक्का बार चलवाती थीं। दानिश सक्सेना काफी समय से मनी के नजदीक था। छह माह पहले दानिश की पत्नी ने इसका विरोध किया तो सुभाषनगर इलाके में मनी सक्सेना ने रोड पर ही उसकी पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले थाने भी पहुंचा था। वह सफेदपोशों से अपनी नजदीकी का दावा कर लोगों को धमकाती भी थी।