फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly married woman absconds with cash and valuables in Bareilly

कीमती तोहफा भी ले गई वो फरेबी: वेबसाइट के जरिए की शादी, ऐसे लड़कों को बनाती शिकार; जीजा से करती है प्यार

Mon, 04 Dec 2023 09:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 04 Dec 2023 09:21 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि वह एक दिन दफ्तर गए थे तभी पत्नी की मां और मौसी कुछ लोगों के साथ घर पर आईं। यह लोग घर में रखे तीन लाख 50 हजार रुपये, जेवर, लैपटॉप और पैन ड्राइव तक चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
Newly married woman absconds with cash and valuables in Bareilly
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रिश्ते तय कराने वाली वेबसाइट के जरिये एक युवती ने शहर निवासी युवक से शादी की। शादी के बाद दुल्हन युवक को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

  
रामपुर गार्डन निवासी बिजली निगम के एक सहायक अभियंता नोएडा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट के जरिये मथुरा निवासी युवती से जान पहचान हुई थी। वर्ष 2022 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पता चला कि युवती अपने बहनोई से अश्लील बातें करती थी। विरोध करने पर वह झगड़ती थी। 
विज्ञापन


'खाते में 30 हजार रुपये डाल देना': दरोगा ने ऑनलाइन मांगी रिश्वत, ग्रामीण ने खोली पोल, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने पत्नी के फोन की जांच की तो पता लगा कि उसकी पांच बहनें और उसकी दो सहेलियां अमीर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे रुपये वसूलती हैं। अभियंता के मुताबिक वह एक दिन दफ्तर गए थे तभी उसके मायके वाले घर आए। 

वे लोग घर में रखे 3.50 लाख रुपये, जेवर, लैपटॉप और पेन ड्राइव तक चोरी कर ले गए। इसके बाद युवती और उसके साथी 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर वे अभियंता को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। विशाल की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed