फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspends inspector for demanding bribe in Bareilly

'खाते में 30 हजार रुपये डाल देना': दरोगा ने ऑनलाइन मांगी रिश्वत, ग्रामीण ने खोली पोल, एसएसपी ने किया निलंबित

Mon, 04 Dec 2023 09:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 09:27 PM IST
सार

बरेली में एक दरोगा ने शिकायत दबाने के नाम पर ग्रामीण से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी। उसे अपना खाता नंबर दिया और कहा कि खात में रकम ट्रांसफर कर देना। सोमवार को ग्रामीण ने एसएसपी के सामने उसकी पोल खोल दी। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
SSP suspends inspector for demanding bribe in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महिला और मानवाधिकार आयोग में की गई फर्जी शिकायतें दबाने के नाम पर अलीगंज थाने के दरोगा ने एक ग्रामीण से 30 हजार रुपये रिश्वत मांग ली। इसके लिए अपना बैंक खाता नंबर भी दे दिया। सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एसएसपी के सामने पीड़ित पेश हुआ तो वह भी चौंक गए। दरोगा राजकुमार से ऑनलाइन ही पीड़ित से सामना कराया तो वह जवाब न दे सका, एसएसपी ने दरोगा को तत्काल निलंबित कर जांच सीओ बहेड़ी को सौंप दी।

विज्ञापन


ग्रामीण ने एसएसपी को बताया कि गांव निवासी एक युवक झारखंड से अफीम व स्मैक की तस्करी करता है। उन लोगों ने उसकी शिकायत कर दी थी तो वह उनके परिवार से बैर मानता था। बताया कि वह पिछले दिनों उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया और उसे झारखंड में छोड़ आया। 
विज्ञापन


बेटी के नाम से की गई थीं शिकायतें 
इस दौरान उनकी बेटी के नाम से फर्जी सिम लेकर बेटी के नाम से महिला आयोग व मानवाधिकार आयोग में उनके विरुद्ध शिकायत कर दी थी। वह किसी तरह अपनी बेटी को ले आए, इस बीच उनके खिलाफ शिकायतों की जांच सीओ आंवला ने शुरू की। उनकी बेटी ने सीओ को बताया कि उसने कोई शिकायत नहीं की थी। तब 25 नवंबर को सूरज वर्मा, हेम सिंह समेत तीन-चार अज्ञात लोगों पर उन्होंने अलीगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि उनके मामले में दरोगा राजकुमार सिंह विवेचना कर रहे थे। दरोगा ने उन्हें धमकाया कि लखनऊ जाकर आयोग में शिकायतें खत्म नहीं कराईं तो ग्रामीण पर ही कार्रवाई हो जाएगी। दरोगा ने इसके बदले में 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी। एक ढाबे पर उनसे मिलकर दबाव डाला। उन्होंने फिलहाल रुपये न होने से इन्कार किया तो दरोगा ने बैंक खाता नंबर भी दे दिया। कहा कि इसी खाते में रुपये डाल देना। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जवाब न दे सके दरोगा
जनसुनवाई में ग्रामीण की शिकायत के दौरान एसएसपी सभी थानेदारों से ऑनलाइन जुड़े थे। उन्होंने अलीगंज एसओ अजय शुक्ला से दरोगा के बारे में पूछा। संयोग से दरोगा राजकुमार सिंह थाने पर ही थे। एसएसपी ने जब दरोगा को शिकायतकर्ता का चेहरा दिखाया तो वह सामान्य परिचय होने की बात कहने लगे। 

एसएसपी ने पूछा कि आपने इनसे खाते में रिश्वत मांगी है तो दरोगा के चेहरे पर पसीना आ गया। उसने इन्कार किया तो पूछा गया कि उनका बैंक खाता नंबर ग्रामीण को कैसे मिला। तब दरोगा ने कहा कि वह इनके सामने अपने घर पर बात कर रहे थे तो सुन लिया होगा। हालांकि सवालों में घिरते दरोगा बाद में निरुत्तर हो गए। तब एसएसपी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

भ्रष्टाचार में तत्काल कार्रवाई
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर जब दरोगा से जानकारी ली गई तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इससे लगा कि कहीं न कहीं वह दोषी हैं तो उन्हें निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, आगे भी कोई ऐसा मामला पता लगा तो कार्रवाई निश्चित ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed