फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New formula of traffic there will be no intersection, no traffic jams in Bareilly

Bareilly News: यातायात का अजब फार्मूला... न रहेगा चौराहा, न लगेगा जाम, लोग हो रहे परेशान

Fri, 06 Oct 2023 06:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2023 06:42 AM IST
सार

बरेली में श्यामगंज पुल के नीचे डिवाइडर से सटाकर सड़क के उस पार श्यामगंज पुलिस चौकी तक बोल्डर रखे हैं। इन्हें हटाया नहीं गया है। अब लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है, वहीं लोग जाम से भी जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
New formula of traffic there will be no intersection, no traffic jams in Bareilly
श्यामगंज में यातायात पुलिस ने चौराहे पर की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सप्ताहभर पहले रूट डायवर्जन के दौरान श्यामगंज पुल के नीचे यातायात पुलिस ने बोल्डर रखकर चौराहा ही खत्म कर दिया। डिवाइडर से सटाकर सड़क के उस पार श्यामगंज पुलिस चौकी तक बोल्डर रखे हैं। इन्हें हटाया नहीं गया है। अब लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है, वहीं लोग जाम से भी जूझ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने चौराहा ही खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने इसी तरह का प्रयोग ईंट पजाया चौराहे पर भी किया है। यहां भी बोल्डर लगाकर चौराहा खत्म कर दिया है। तब से यहां भी वाहनों की लंबी कतार लगती है। सेटेलाइट पर इसी तरह दिनभर जाम की स्थिति रहती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: स्वास्थ्य महकमे के रडार पर 2700 डॉक्टर, छिन सकती है नौकरी, जारी हुआ अंतिम नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के नीचे रोडवेज बसें भी खड़ी रहती हैं। इसकी वजह से भी यहां जाम लगता है। यहां अतिक्रमण के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है। श्यामगंज चौराहे के नीचे अवैध टेंपो और ई-रिक्शा स्टैंड बन गया है। इसके खिलाफ भी कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस नगर निगम पर टालती है और नगर निगम पुलिस अफसरों पर मामला टालता रहता है।

श्यामगंज बाजार सड़क के बीच में दिनभर बाइकें खड़ी रहती हैं। इसमें अधिकतर बाइकें दुकानदारों की होती हैं। शहर के बाहर जाने वाले कई लोग भी यहां अपनी बाइकें खड़ी कर चले जाते हैं। यहां दिनभर लोडिंग और अनलोडिंग भी होती रहती है। इससे बाजार में जाम रहता है।

लोगों का दर्द 

स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कई बार व्यापारी इस मुद्दे को उठा चुके हैं मगर कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। अब तो श्यामगंज चौराहा ही खत्म कर दिया है। इसका यही मतलब है- न रहेगा चौराहा न लगेगा जाम। व्यापारी हर सहयोग के लिए तैयार हैं।

सोनू आहूजा ने कहा कि शहर में ई-रिक्शा और टेंपो बेतरतीब चल रहे हैं। पहले कलर कोडिंग की बात हो रही थी और अब कहीं यह दिखाई नहीं दे रहा है। श्यामगंज में बहुत बेतरतीब तरीके से टेंपो खड़ाकर सवारियां भरी जाती हैं। इनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

धीरज चौधरी ने कहा कि आजाद इंटर कॉलेज के पास से ही ठेले, ई-रिक्शा व टेंपो वाले सड़क घेरे खड़े रहते हैं। ईंट पजाया पर भी चौराहा खत्म कर बोल्डर लगाकर रास्ता सीधा कर दिया है। अब यहां वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। चौराहा खत्म कर जाम खत्म करना समाधान नहीं है। 

एसपी ट्रैफिक ने लागू कराई व्यवस्था 

सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि चौकी के बाहर जाम लगता था। एसपी ट्रैफिक ने यह व्यवस्था लागू कराई है। लोगों को थोड़ा घूमना जरूर पड़ रहा है मगर जाम नहीं लग रहा है। अभी यह ट्रायल के तौर पर है। अगर यह सफल होगा तो इसे आगे भी लागू रखा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed