फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final notice sent to 2700 absent doctors in uttar pradesh

UP News: स्वास्थ्य महकमे के रडार पर 2700 डॉक्टर, छिन सकती है नौकरी, जारी हुआ अंतिम नोटिस

Fri, 06 Oct 2023 06:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 06:05 AM IST
सार

डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 2,700 से ज्यादा ऐसे चिकित्सक चिह्नित हुए हैं, जो काफी समय से गैरहाजिर हैं। इन्हें अंतिम नोटिस जारी हुआ है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Final notice sent to 2700 absent doctors in uttar pradesh
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गैरहाजिर चल रहे  2700 डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। उनको चिह्नित कर अंतिम नोटिस जारी किया गया है। 60 चिकित्सकों को बर्खास्त भी किया जा चुका है। नोटिस का जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अन्य डॉक्टरों को भी बाहर किया जाएगा। उनके स्थान पर नई तैनाती की जाएगी। बृहस्पतिवार को बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में मंडलीय समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


जेडी हेल्थ डॉ. एके चौधरी के मुताबिक बरेली मंडल से भी 15 ऐसे डॉक्टर चिह्नित हुए हैं, जो तैनाती के कुछ दिन बाद से ही लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। इन सभी डॉक्टरों की सूची शासन को पूर्व में भेजी जा चुकी है। सभी को नोटिस भी भेजा गया है पर अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। फिर से रिमाइंडर भेजने पर भी जवाब नहीं मिलेगा तो उनके खिलाफ शासन से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश 

बरेली मंडल में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के मामलों पर चिंता जताते हुए डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक, टेस्ट और ट्रीटमेंट के फार्मूले पर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। बदायूं में डेंगू के सर्वाधिक 251, बरेली में 185, पीलीभीत में 109 और शाहजहांपुर में 98 केस होने की जानकारी दी गई। बदायूं और बरेली के सीएमओ को रोकथाम संबंधी गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया में बरेली में सर्वाधिक 3,158, शाहजहांपुर में 495, पीलीभीत में 492 और बदायूं में 22 केस की रिपोर्ट मिली। डिप्टी सीएम ने बरेली में मलेरिया के रिकॉर्ड केस मिलने पर चिंता जताते हुए प्रभावित इलाकों में नियमानुसार कार्रवाई व जागरूकता के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

तय समय पर ओपीडी में बैठें डॉक्टर

डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में बैठक के दौरान वायरल बुखार, सर्जरी, संस्थागत प्रसव, ओपीडी, स्टाफ की उपलब्धता आदि बिंदुओं पर समीक्षा की। चिकित्सकों को निर्धारित समय पर ओपीडी में पहुंचकर मरीजों को देखने और अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

300 बेड अस्पताल के लिए मांगा मानव संसाधन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने 300 बेड अस्पताल को पूरी क्षमता से संचालित करने के लिए मानव संसाधन मुहैया कराने के लिए कहा। उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां चिकित्सकों की कमी है, वहां वॉक इन इंटरव्यू के जरिये भर्ती करने के लिए कहा। स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित करने, रोगी कल्याण निधि का उपयोग करने, एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed