फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ips ghule sushil chandrabhan become ssp bareilly

IPS Transfer: बरेली के नए एसएसपी होंगे घुले सुशील चंद्रभान, कप्तान के सामने चुनौतियों के पहाड़

Mon, 31 Jul 2023 07:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 31 Jul 2023 07:52 AM IST
सार

कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद शासन ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया है। उनकी जगह सीतापुर के एसपी घुले सुशील चंद्रभान को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। घुले सुशील चंद्रभान 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

विज्ञापन
ips ghule sushil chandrabhan become ssp bareilly
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया गया है। उन्हें 32वीं पीएसी (लखनऊ) भेजा गया है। सीतापुर के एसपी घुले सुशील चंद्रभान नए एसएसपी होंगे। 
विज्ञापन


नए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के सामने चुनौतियों के पहाड़ हैं। थाने चौकियों की शह पर सट्टे चल रहे हैं। हनी ट्रैप गैंग की सक्रियता भी खूब है। पशु तस्कर व स्मैक तस्कर भी बेखौफ हैं। 
विज्ञापन


नवागत एसएसपी 2012 बैच के आईपीएस हैं। वह सोमवार सुबह जिले में प्रभार ले सकते हैं। वर्ष 2012 में जिले में दंगे के बाद से अब तक सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने जैसी स्थिति सामने नहीं आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: SSP प्रभाकर चौधरी पर गिरी गाज, हटाए गए; इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित

एक सप्ताह में दो बार कांवड़ बवाल के बाद लोगों के दिलों की दूरियां कम करने का काम उन्हें करना होगा। इस बार सावन दो महीने का है। एक पूरा महीना सावन अभी बाकी है। इसमें कांवड़ यात्राओं को लेकर कानून व्यवस्था बनाना उनके लिए चुनौती होगी।

22 चर्चित पुलिसकर्मियों को दूर भेज गए प्रभाकर

विवादित व चर्चित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर भी एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कार्यकाल याद किया जाएगा। रविवार को ही उन 22 चर्चित पुलिसकर्मियों की सूची सोशल मीडिया सेल ने सार्वजनिक की, जिन्हें विभिन्न वजहों से दूरदराज के जिलों में ट्रांसफर किया गया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त

एसएसपी ने दरोगा अनिल कुमार को वाराणसी जोन, राजेंद्र कुमार को जालौन जिला, सचिन कुमार शर्मा को हमीरपुर, अनुज कुमार तिवारी को महोबा, कावेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर, राकेश सिंह को अमेठी, रजनीश कुमार तिवारी को इटावा, रवि कुमार शर्मा को झांसी, सुनील कुमार को गोंडा जिले में प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर कराया है। 

इनके साथ ही हेड कांस्टेबल गंगाराम, राजेश, नितिन और रजबुल हुसैन को जिला मीरजापुर, आरक्षी राहुल कुमार को बांदा, दीपक कुमार और शुभम कुमार को जौनपुर, अनिल कुमार को अंबेडकरनगर, अंकित कुमार को कौशांबी, शमीम खान को महोबा व उत्तम कुमार को चित्रकूट ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed