{"_id":"64c6688de92ba66ea6026336","slug":"police-lathicharged-the-kanwariyas-in-bareilly-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त
Sun, 30 Jul 2023 07:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:15 PM IST
सार
बरेली के जोगी नवादा में कावड़ यात्रा निकालने को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रविवार को सुबह से गहमागहमी रही। शाम को कांवड़ियों के जत्थे में शामिल किसी युवक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर रविवार को सुबह से ही खींचतान चल रही थी। शाम पांच बजे डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। एसएसपी ने बताया कि जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने फायरिंग की। स्थिति को संभालने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन
पिछले सोमवार को जोगी नवादा में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। पत्थरबाजी भी हुई थी। इस बार फिर कांवड़ियों का जत्था निकाला जाना था। सुबह नौ बजे कांवड़िये जत्था निकाल रहे थे। दूसरे समुदाय का कहना था कि यह नई परंपरा डाल रहे हैं। यह रूट इनका नहीं है।
विज्ञापन
डीजे बजाने पर अड़े थे कांवड़िये
प्रशासन ने दूसरे पक्ष को मना लिया और कांवड़ियों का जत्था निकालने के लिए कहा गया, मगर शर्त रखी गई कि डीजे नहीं बजाया जाएगा। इस पर कांवड़िये तैयार नहीं हुए। इसी को लेकर सुबह से रस्साकशी चल रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने पीलीभीत बाईपास पर धरना शुरू कर दिया कि जत्था नहीं निकालने दे रहे हैं।ये भी पढ़ें- 35 दिन... तीन हत्याएं: सीरियल किलर या है एक ही गैंग, इस आशंका से शाही में खौफ; महिलाओं ने खेत जाना छोड़ा