फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meerut-Lucknow Vande Bharat will run to Varanasi via Ayodhya

Vande Bharat Train: अयोध्या होते हुए वाराणसी तक चलेगी मेरठ-लखनऊ वंदे भारत, संशोधित समय सारिणी जारी

Thu, 03 Jul 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 10:40 AM IST
सार

अयोध्या और वाराणसी का सफर अब और आसान हो जाएगा। बरेली होकर गुजरने वाली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार वाराणसी तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 28 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी। 

विज्ञापन
Meerut-Lucknow Vande Bharat will run to Varanasi via Ayodhya
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी तक विस्तार की मंजूरी मिलने के आठ माह बाद 28 अगस्त से 22489/22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस वाया अयोध्या होते हुए वाराणसी तक चलेगी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने बुधवार को ट्रेन की संशोधित समय सारिणी जारी करने के साथ इस ट्रेन के वाराणसी तक संचालन की अधिकारिक पुष्टि कर दी है। 

विज्ञापन


मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च 2024 के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था। प्रारंभ से ही यह ट्रेन घाटे में चल रही थी। मेरठ, मुरादाबाद और बरेली से लखनऊ के बीच आवागमन के लिए महज 35-40 फीसदी सीटें ही बुक हो रही थीं। ऐसे में दिसंबर 2024 में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार दिया गया। कई तकनीकी कारणों से ट्रेन का संचालन वाराणसी तक शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: कार से कुचलकर पिता और सौतेले भाई की हत्या के आरोपी का नहीं लगा सुराग, पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 28 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक किया जाएगा। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। 

11:55 घंटे में पूरी करेगी 783 किमी की यात्रा
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति 67.75 किमी प्रति घंटा रहेगी। यह ट्रेन मेरठ-वाराणसी के बीच एक ओर से 783 किमी की दूरी औसतन 11 घंटे 55 मिनट में पूरी करेगी। मेरठ-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या स्टेशनों पर ही ठहराव दिया जाएगा।

यह रहेगी समय सारिणी 
22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8.35 बजे मुरादाबाद, 10:04 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद दोपहर 1:45 बजे लखनऊ, 3:53 बजे अयोध्या धाम और शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें- UP: हार्ट अटैक से पत्नी की मौत... 30 घंटे बाद सदमे में पति ने तोड़ा दम, 12 साल के बेटे की हालत बिगड़ी

22489 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:10 बजे वाराणसी से चलने के बाद 11:40 बजे अयोध्या धाम, दोपहर 1:40 बजे लखनऊ, शाम 5:13 बजे बरेली आएगी। इसके बाद 6:50 बजे मुरादाबाद और रात 9:05 बजे मेरठ पहुंचेगी। ट्रेन को मुरादाबाद में पांच, बरेली में दो, लखनऊ में 10 और अयोध्या में दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। 

लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच
यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे 04117/04118 प्रयागराज-लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाएगा। अब तक 16 कोच के साथ चल रही इस ट्रेन में इसके बाद 18 कोच हो जाएंगे। एसी तृतीय श्रेणी में लगातार लंबी वेटिंग के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद काफी संख्या में यात्रियों के वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाएंगे।

रेलवे ने चार और विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया, अतिरिक्त कोच भी लगेंगे
रेलवे ने लंबी दूरी की चार और विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है। इन गाड़ियों में अस्थाई रूप से एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इनमें दो गाड़ियां सप्ताह में तीन और दो सप्ताह में दो-दो दिन संचालित हो रही हैं। 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 05577-78 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी का संचालन अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन 31 जुलाई तक 13-13 फेरों के लिए किया जाएगा। 05579-80 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन अब सप्ताह में दो-दो दिन नौ-नौ फेरों के लिए एक अगस्त तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed