फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband and wife died of heart attack in Budaun

UP: हार्ट अटैक से पत्नी की मौत... 30 घंटे बाद सदमे में पति ने तोड़ा दम, 12 साल के बेटे की हालत बिगड़ी

Wed, 02 Jul 2025 12:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 12:28 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हार्ट अटैक से पहले पत्नी की जान गई, फिर 30 घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए। 

विज्ञापन
husband and wife died of heart attack in Budaun
देशराज और रजनेश देवी का फाइल फोटो।

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शनिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। महिला का पति इस सदमे को सहन नहीं कर सका और 30 घंटे के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। मंगलवार को पति के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं उनके एक बेटे की हालत भी बिगड़ गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मानवई निवासी देशराज की पत्नी रजनेश देवी (28) की शनिवार रात अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रविवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सोमवार को करीब 30 घंटे के बाद देशराज की हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से मोहल्ले समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता की मौत के बाद बेटा अभि (12) की हालत खराब हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत और शशिकांत अब 50-50 हजार के इनामी, पुलिस के साथ अब STF भी तलाश में जुटेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दंपती की मौत से अभि, बेटी रानी (9), सुशील (6) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। तीनों बच्चे अनाथ हो गए। परिवार समेत बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को देशराज के शव का नम आंखों से ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed