फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessman says Markets buzzing after three years business back on track

Bareilly: तीन साल बाद गुलजार हुए बाजार, पटरी पर लौटा कारोबार, 20 फीसदी तक आया उछाल

Thu, 26 Oct 2023 03:30 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

अमर उजाला कार्यालय परिसर में बुधवार को संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की कतार लग रही है। नवरात्र में ही कारोबार में 15 से 20 फीसदी तक उछाल आया है। इस बार दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
businessman says Markets buzzing after three years business back on track
संवाद कार्यक्रम में मौजूद शहर के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तीन साल के उतार-चढ़ाव के बाद अब कारोबार पटरी पर लौटा है। त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की कतार लग रही है। नवरात्र में ही कारोबार में 15 से 20 फीसदी तक उछाल आया है। आने वाले दिनों में भी बाजार की चमक बरकरार रहेगी। बुधवार को अमर उजाला परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


कारोबारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ा, मगर इसमें फर्जीवाड़े के मामले बढ़ने से ग्राहकों ने दूरी बनानी शुरू कर दी। कई ऐसे मामले सामने आए जब ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता का सामान दिखाकर कंपनियों की ओर से घटिया उत्पाद भेज दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly News: स्मैक तस्करों के तीन नए गैंग में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी, पति कल्लू डॉन जेल में है बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान खाते से रुपये कट गए पर कंपनी को भुगतान नहीं हुआ। फर्जी वेबसाइट और लिंक सक्रिय हो गए। इससे धोखाधड़ी के मामले बढ़ने लगे। लिहाजा, गाढ़ी कमाई को सही तरीके से खर्च करने के लिए ग्राहकों ने फिर बाजार का रुख किया है। कपड़ा, ज्वेलरी, किराना, फर्नीचर, होम डेकोरेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य उत्पादों की खरीदारी के लिए ग्राहक बाजार में पहुंच रहे हैं।

दूर हों समस्याएं तो और बढ़ेगी रंगत
  • स्मार्ट सिटी के अव्यवस्थित निर्माण कार्य।
  • ट्रैफिक जाम और बैरिकेडिंग की समस्या।
  • नकली और घटिया उत्पादों पर लगे अंकुश।
  • विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश।
  • सर्वे के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न बंद हो।
व्यापार में आ रही तेजी की वजहें
  • अधिकारों के प्रति ग्राहकों में बढ़ रही जागरूकता।
  • गाढ़ी कमाई को सही जगह खर्च करने की चाहत।
  • रोजगार बढ़ने से लोगों की खरीदारी क्षमता बढ़ी।
  • ई-शॉपिंग से ठगे जाने की आशंका से बचाव।
  • मोल-भाव की गुंजाइश, वापसी की सहूलियत।

आभूषण और कपड़ा बाजार में भी रौनक
आभूषण और कपड़ा कारोबारियों ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग में क्या दिखाकर क्या बेच दिया जाएगा, यह सवाल अब ग्राहकों को परेशान करने लगा है। लिहाजा, मेहनत की कमाई कहीं फंस न जाए, इसलिए लोग देख-परखकर ही उत्पाद खरीदने लगे हैं। बताया कि ज्वेलरी के बाजार इस साल कोरोना से पहले की तरह चमका। कपड़ा बाजार में भी धूम रही।

सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ रहा लोगों का रुझान
सौर ऊर्जा से जुड़े कारोबारियों ने बताया कि बिजली के बढ़ते बिल से राहत के लिए यह बेहतर विकल्प है। साथ ही, सरकार की ओर से मिल रही सब्सिडी और कंपनियों की ओर से ऑन कॉल रिपेयरिंग की सुविधा लोगों को लुभा रही है। परेशानी न हो, इसके लिए लोगों को चाइनीज और जुगाड़ से तैयार सोलर पैनल, बैटरी से बचाव की अपील कारोबारियों ने की है।

ई-व्हीकल के कारोबार में 15 फीसदी की तेजी
ई-बाइक कारोबारी के मुताबिक सालभर पहले हर महीने दो से चार ई-बाइक की बिक्री होती थी। अब इसमें 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। ई-बाइक और कार की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार की ओर से ई-बाइक पर मिल रही सब्सिडी, ईंधन के खर्च की बचत और सुरक्षित सफर की गारंटी लोगों को इस ओर खींच रही है।

ये व्यापारी रहे मौजूद
कृष्णा ऑटोमोइल्स से शुभम अग्रवाल, रामा आटॉमोबाइल्स से सत्यम गोयल, इटर्नल टाइल्स वर्ल्ड से शोभित कपूर, पार्थ ज्वैलर्स से उदित गोयल, जसोरिया ब्रदर्स से अभय जसोरिया, कुमार काष्ठ कलाकृति केंद्र से सौरभ बंसल, राममूर्ति लाल जमींदार से पंकज गुप्ता, ओकाया उज्ज्वल ऑटो से आशीष अग्रवाल, काशी नाथ सेठ ज्वैलर्स से बद्री नारायण मिश्रा, अभिषेक मेहरोत्रा, बांके बिहारी ऑटो से पंकज अग्रवाल, एकेसी हुंडई से हरमोहन मेहता, अरुण, फैशन प्वॉइंट से मनजीत सिंह बिट्टू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed