फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Panchayat President registered in gangs of smack smugglers in Bareilly

Bareilly News: स्मैक तस्करों के तीन नए गैंग में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी, पति कल्लू डॉन जेल में है बंद

Thu, 26 Oct 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 02:56 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर स्मैक तस्करों के तीन नए गैंग पंजीकृत कर 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है। स्मैक तस्करों में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की अध्यक्ष इमराना बेगम का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
Nagar Panchayat President registered in gangs of smack smugglers in Bareilly
फतेहगंज पश्चिमी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी ने एक बार फिर फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्करों के पेच कसे हैं। तीन नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से एक में फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर तीन नए गैंग पंजीकृत कर 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 11 निवासी नदीम उर्फ मुन्ना स्मैक तस्करों का गिरोह चलाता है। उसके गिरोह में मोहम्मद नईम, जाकिर हुसैन शामिल हैं। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय का शराफत भी स्मैक तस्करी करता है। उसके गिरोह में फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना और फुरकान भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने किया कुलपति का घेराव, गाड़ी रोककर निकाली पहिये की हवा
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज के वार्ड 13 का नन्हे लंगड़ा, डॉक्टर उर्फ रियासत के साथ मिलकर तस्करी करता है। उसके गिरोह में उसका बेटा बब्बू, राशिद और आसिफ शामिल हैं। गिरोह के सभी लोगों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनमें से कई तस्करों की संपत्ति पहले भी चिह्नित कर जब्त कर चुकी है। अब दोबारा भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है।

जेल में बंद है कल्लू, पत्नी को बनाया अध्यक्ष
फतेहगंज पश्चिमी में एक वक्त पर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन का एकछत्र साम्राज्य था। स्मैक डीलिंग से कल्लू ने अकूत कमाई कर गरीबों के बीच रॉबिनहुड की छवि बनाई। वह और उसकी पत्नी इमराना इसी बदौलत वार्ड सभासद रह चुके हैं। 

पिछली बार भी उसने पत्नी इमराना को फतेहगंज पश्चिमी से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था लेकिन वह मामूली अंतर से हार गई थी। इस बार इमराना नगर पंचायत अध्यक्ष चुन ली गई। जेल भेजे गए कल्लू डॉन पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाया गया है। करीब एक साल तक उसे जमानत नहीं मिल सकती। 

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि स्मैक तस्करी से कमाई करने और लोगों का जीवन बर्बाद करने वाले आरोपियों के नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। गिरोह के सदस्यों पर पुलिस खास नजर रखेगी। इनकी गतिविधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। 

इमराना बोलीं- मेरे खिलाफ कराए गए फर्जी मुकदमे 
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की अध्यक्ष इमराना बेगम ने बताया कि मैं अब नगर पंचायत की अध्यक्ष हूं। पहले भी मेरे खिलाफ फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए थे, ये कार्रवाई भी उसी तरह की है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जब जनता ने नकार दिया तो वे ऐसी हरकत कराने लगे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed