फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many officials may be caught in conducting development work on the occupied land of ceiling

सीलिंग की कब्जाई जमीन पर विकास कार्य कराने में फंस सकते हैं कई अफसर

Sun, 20 Dec 2020 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Many officials may be caught in conducting development work on the occupied land of ceiling
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।

पीडब्ल्यूडी, पावर कॉरपोरेशन और नगर निगम के अफसर भी विजिलेंस जांच के घेरे में

विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस में सीलिंग की 16 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पीडब्ल्यूडी, पावर कॉरपोरेशन और नगर निगम के अफसरों पर भी शिकंजा कस सकता है। इन विभागों ने अवैध कब्जे वाली जमीन होने के बावजूद वहां सड़क निर्माण समेत तमाम विकास कार्य कराए हैं। विजिलेंस अफसरों का कहना है कि अगर शासन ने इस मामले में सख्ती दिखाई तो इन विभागों के अफसर भी कार्रवाई के लपेटे में आ जाएंगे।

सीलिंग एक्ट लागू होने के बाद सिविल लाइंस में जंक्शन तिराहे से कचहरी की ओर मालगोदाम रोड पर कोठी नंबर 166 की करीब 16 हजार वर्ग मीटर भी इसके दायरे में आ गई थी। इसके बाद यह जमीन खुर्द-बुर्द होनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे पूरी जमीन पर कब्जे हो गए तो वर्ष 1990 में शासन में शिकायत हुई। मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई। तीस साल तक चली जांच के बाद विजिलेंस ने 500 पन्ने की रिपोर्ट तैयार की, जो पांच महीने पहले मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। इसमें प्रशासन के सीलिंग अधिकारी, नगर निगम के तत्कालीन उप प्रशासक और बीडीए के करीब 20 अफसरों को दोषी माना गया। सीलिंग की इस जमीन पर 50-60 लोग काबिज बताए गए। विजिलेंस अफसरों का कहना है कि जमीन पर अवैध कब्जे होने के बावजूद यहां लगातार विकास कार्य होते रहे। पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाई, बिजली विभाग ने कनेक्शन बांटे, नगर निगम ने भी सौंदर्यीकरण समेत कई कार्य कराए। ऐसे में अगर शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया तो इन विभागों के कई अफसर भी कार्रवाई के घेरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed