फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man climbed the mobile tower accusing the Mahant of manauna dham bareilly

UP News: मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक, बोला- मुझसे ढोंग कराते थे; जानें पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 08:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 08:24 PM IST
सार

बरेली के आंवला में मनौना गांव स्थित निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाकर एक युवक बृहस्पतिवार को टावर पर चढ़ गया। सुनवाई न होने पर वहां से कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बमुश्किल उसे नीचे उतारा। 

विज्ञापन
man climbed the mobile tower accusing the Mahant of manauna dham bareilly
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के मनौना में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाकर एक युवक बृहस्पतिवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने महंत व उनके भाइयों पर आरोप लगाकर अपनी व परिजनों की जान का खतरा बताया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर टॉवर से नीचे उतार लिया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी युवक रोहित यादव दोपहर 12 बजे मोहल्ले में ही लगे बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया। उसने मनौना गांव निवासी खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर आरोप लगाकर बोलना शुरू कर दिया। कहा कि इन लोगों ने उस पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस की मदद से उसे व उसके परिवार को परेशान करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: जेल में पढ़ाई कर रितिक ने पास की पीसीएस प्री परीक्षा, पत्नी की हत्या के आरोप में है बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी होने पर युवक के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे आने के लिए मनाने लगे। करीब दो घंटे तक शोरशराबे का दौर चला। फिर जब पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब युवक टॉवर से नीचे उतर आया।

रोहित बोला- मुझसे ढोंग कराते थे, पोल खोली तो कराई रिपोर्ट
टॉवर पर चढ़े रोहित यादव ने सनसनीखेज आरोप लगाए जिनका पुलिस और जनता ने वीडियो बना लिया। रोहित ने कहा कि श्रद्धालुओं को प्रभावित करने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से उसे रुपये देकर कई किलो वजन की लोहे की जंजीर पहनाकर उसमें ताले डाल दिए जाते थे। उसके हाथ-पैर को जंजीरों से जकड़कर दंडवत पद यात्रा कराई जाती थी, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता था। 

जब उसका जमीर जागा तो उसने महंत के कारनामों की पोल सोशल मीडिया पर खोलनी शुरू कर दी। तब उसके व उसके पिता के खिलाफ रंगदारी मांगने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। महंत के इशारे पर पुलिस उसके घर पहुंची और उसके परिवार से अभद्र व्यवहार किया।

रोहित के पिता ने लगाए आरोप
रोहित के पिता पप्पू यादव ने आरोप लगाए कि चार साल पहले रोहित मनौना के मंदिर परिसर में दुकान चलाता था। कुछ महीने पहले मंदिर कमेटी ने दुकान पक्की कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये मांगे। रुपये देने पर भी उसे दुकान देने से मना कर दिया। महंत के करीबी लोगों ने रोहित का रास्ता रोककर उसकी पिटाई भी लगाई थी। इस मामले की उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत भी की पर पुलिस ने उनकी न सुनी, बल्कि उन्हीं पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।

पहले भी टॉवर पर चढ़ा रोहित, पिता पर भी हो चुकी है रिपोर्ट
रविवार को महंत के बड़े भाई आर्येंद्र सिंह चौहान की ओर से रोहित यादव व उसके पिता पर रिपोर्ट कराई गई थी। आरोप था कि वह महंत व मंदिर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है, दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। पहले भी एक लड़की से शादी करने को लेकर उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए रोहित इसी जगह टॉवर पर चढ़ गया था।

सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि रोहित यादव पहले भी इसी तरह टॉवर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। उसका पुराना रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महंत के पक्ष से रिपोर्ट में रोहित आदि पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed