फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder accused passed the PCS pre-exam by studying in Lakhimpur Kheri jail

UP News: जेल में पढ़ाई कर रितिक ने पास की पीसीएस प्री परीक्षा, पत्नी की हत्या के आरोप में है बंद

Thu, 06 Mar 2025 07:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी की जिला जेल में बंद रितिक गुप्ता ने विपरीत हालात में पीसीएस प्री की परीक्षा पास की। दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के आरोप में वह चार साल से जेल में बंद है। 

विज्ञापन
murder accused passed the PCS pre-exam by studying in Lakhimpur Kheri jail
रितिक गुप्ता के माता-पिता और बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोप में बंद गोला गोकर्णनाथ निवासी रितिक गुप्ता ने विपरीत परिस्थितियों में सफलता के शिखर को छूकर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कितनी भी बड़ी बाधा हो, आखिर घुटने टेक देती है। रितिक ने जेल में रहकर पीसीएस प्री की परीक्षा पास लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है, वहीं परिवार का धैर्य और विश्वास भी काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ की भारत भूषण कॉलोनी निवासी रितिक के पिता कुलभूषण गुप्ता एक निजी फर्म में काम करते हैं। मां कंचन गुप्ता और बहन प्रिया भूषण गुप्ता ने बताया कि अप्रैल 2021 से रितिक गुप्ता अपनी पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंदी हैं। उनके खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा विचाराधीन है। इन विपरीत परिस्थितियों में भी न तो उनका स्वयं पर विश्वास कम हुआ और न ही चुनौतियों से घबराकर वह हतोत्साहित हुए। वह जेल में भी अपने लक्ष्य पर लगे रहे।

ये भी पढ़ें- UP News: आईपीएस अंशिका वर्मा को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित


 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- कानून पर पूरा भरोसा है 
रितिक गुप्ता आर्यावर्त बैंक में मैनेजर थे। रितिक और उनकी बहन प्रिया अपने माता-पिता की दो ही संतानें हैं। परिवारवालों का कहना है कि वे इन चार वर्षों में बड़ी विषम परिस्थितियों से गुजरे हैं, लेकिन उन्हें कानून पर और ईश्वर पर पूरा भरोसा है। बहन प्रिया ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए उसने वकालत पेशे को चुना है। वहीं, जेल में रितिक के पढ़ाई करने के लिए अनुमति ली और उसको पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई।

विज्ञापन

जेल में रहते हुए पढ़ाई कर रितिक ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। 28 फरवरी को रिजल्ट आया तो परिवारवालों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। रितिक मेधावी छात्र तो रहा ही है साथ ही कवि भी है। 2012 में सबसे लंबे लोकगीत के लिए उसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ है। प्रिया का कहना है, कि उसने अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए वकालत शुरू की है। वह भी पीसीएस जे की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed